फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: 'द ट्रायल' में काजोल ने पहली बार ऑनस्क्रीन किया किस, को-स्टार एली खान ने कही यह बात

Fri, 14 Jul 2023 04:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस सीरीज में काजोल ने कमाल का काम किया है। वह एक वकील, एक मां, एक पत्नी हर शेड में दिखा देती हैं की क्यों वह सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेज में से एक हैं।
विज्ञापन
द ट्रायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज द ट्रायल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। काजोल ने भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज द ट्रायल से ओटीटी डेब्यू किया है। काजोल के पति अजय देवगन ने पराग देसाई, दीपक धर, राजेश चड्ढा के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। बता दें कि इस सीरीज में काजोल पहली बार ऑन-स्क्रीन किस करती नजर आने वाली हैं। वह एली खान के साथ किस करती दिखने वाली हैं। 
विज्ञापन


अली ने बेझिझक शूट किया सीन
इस सीरीज में काजोल ने कमाल का काम किया है। वह एक वकील, एक मां, एक पत्नी हर शेड में दिखा देती हैं की क्यों वह सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेज में से एक हैं। काजोल के साथ-साथ इसमें कुब्रा सैत, एली खान, आमिर अली और गौरव पांडे ने भी अच्छा काम किया है। एक इंटरव्यू के दौरान एली खान ने किस सीन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इसे एक पॉश होटल में शूट किया गया था और निर्देशक ने उनसे पूछा था कि क्या वह इसके लिए एक बंद सेट चाहते हैं? मतलब कि इस दौरान सेट पर केवल महत्वपूर्ण लोग ही होंगे। एली ने कहा कि सीन करते समय उन्हें कोई शर्म, शर्मिंदगी या झिझक नहीं हुई। उन्होंने लगभग एक-दो बार सीन की रिहर्सल की और टेक के लिए गए। 

इसे भी पढ़ें- Anil Sharma: 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने सीमा हैदर को बताया बहादुर, कहा- वह फीमेल तारा सिंह हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी है कहानी
द ट्रायल की कहानी की बात करें तो 'नोयोनिका सेनगुप्ता वकालत छोड़कर घर की जिम्मेदारी संभाल रही है। उसकी जिंदगी में तब भूचाल आ जाता है जब जज पति पर आरोप लगता की वह लोगों का फायदा उठा रहे हैं। सब कुछ खत्म हो जाता है, लेकिन वह हार नहीं मानती। वह एक लॉ फर्म में काम शुरू करती है, फिर कई केस सामने आते हैं। बता दें कि इसकी कहानी रॉबर्ट किंग और मिशेल किंग के मशहूर अमेरिकी शो 'द गुड वाइफ' से प्रेरित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें