प्रिया बापट मराठी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और शो में भी काम किया है। शो 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के लिए उन्हें खासतौर से जाना जाता है। इंडस्ट्री में आने से पहले प्रिया ने खूब पापड़ बेले हैं। वह एक कठिन संघर्ष से गुजरकर यहां तक पहुंची हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने मुश्किल भरे दिनों का जिक्र किया तो बताया कि वह दो दशक से अधिक समय तक चॉल में रही हैं।