द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स ओटीटी पर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, अपने अभिनय और फिल्मों के जरिए एक्टर आज भी प्रशंसकों के दिलों में बसे हैं। इरफान के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्टर की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है। बता दें कि यह फिल्म इसी साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीब दो महीने बाद अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
अनूप सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वे अब ओटीटी पर इसका आनंद ले सकते हैं। इरफान के साथ 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' में गोलशिफतेह फरहानी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। उनके अलावा वहीदा रहमान, शशांक अरोड़ा , कृतिका पांडे और तिलोत्तमा शोम ने भी फिल्म में अहम रोल अदा किए हैं।
इरफान की अदाकारी का उनवान, परदे पर आदम की मोहब्बत देख आप रो पड़ेंगे
एक्टर ने निभाई ऊंट व्यापारी की भूमिका
फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' की कहानी राजस्थान के जैसलमेर की पृष्ठभूमि पर है, जहां आदिवासी इलाके में बिच्छू के डंक का इलाज गीतों द्वारा किया जाता है। इरफान खान इस फिल्म में ऊंट व्यापारी आदम का किरदार निभाते दिखे हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2015 में राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी।
Sonam Kapoor: इंडस्ट्री में वापसी पर सोनम कपूर ने की बात, बोलीं- साल में सिर्फ दो ही प्रोजेक्ट करूंगी
फिल्म समारोहों में लूटी वाहवाही
अगस्त 2017 में इस फिल्म का स्विट्जरलैंड के लोकार्नो में 70वें लोकार्नो फिल्म समारोह में पियाजा ग्रैंड पर वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। इसके अलावा यह फिल्म दुनिया के तमाम फिल्म समारोहों में वाहवाही लूट चुकी है। साल 2019 में यह फिल्म यूरोप में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को वहां खूब पसंद किया गया था। बता दें कि 29 अप्रैल, 2020 को इरफान इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
Chhavi Mittal: टीवी की इस 'नागिन' ने 8 साल पहले छोड़ दी थी एक्टिंग, बताया- किस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला?