फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Mishra: ऑस्कर की शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में 'गिद्द' की एंट्री! एशिया इंटरनेशनल फेस्टिवल 2023 भी जीता

Fri, 30 Jun 2023 01:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में संजय मिश्रा और उनके फैंस के लिए बड़ी खबर आ रही है कि अभिनेता की शॉर्ट फिल्म गिद्ध ने एशिया इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन जीतने के बाद अब ऑस्कर के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
 
विज्ञापन
गिद्ध फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय मिश्रा हिंदी सिनेमा के बहुत ही नेचुरल अभिनेता हैं। वह गंभीर किरदार और कॉमिक रोल दोनों के लिए जाने जाते हैं। संजय मिश्रा बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं, जो हर किरदार में अपनी एक्टिंग से जान डाल देते हैं। करियर की शुरुआत में कठिन स्ट्रगल करने के बाद भी संजय मिश्रा ने हिम्मत नहीं हारी। आज उनकी गिनती बॉलीवुड के प्रतिभाशाली कलाकारों में होती है। हाल ही में संजय मिश्रा और उनके फैंस के लिए बड़ी खबर आ रही है कि अभिनेता की शॉर्ट फिल्म गिद्ध ने एशिया इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन जीतने के बाद अब ऑस्कर के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन


ऑस्कर की लाइन में संजय मिश्रा की फिल्म 
संजय मिश्रा को भी इस फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया है। वहीं इस खबर से संजय मिश्रा के फैंस और अभिनेता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बता दें कि संजय मिश्रा की यह फिल्म ऑफशियली ऑस्कर की 'शॉर्ट फिल्म' कैटेगरी के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। 

इसे भी पढ़ें- Housefull 5: हंसाकर लोटपोट करने के लिए फिर तैयार हैं अक्षय-साजिद, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी हाउसफुल 5
विज्ञापन


यूएसए फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए चुना गया था
शॉर्ट हिंदी फिल्म गिद्ध समाज को आईना दिखाती है और निष्पक्ष रूप से कई कठोर वास्तविकताओं के बारे में बात करती है जिनसे ज्यादातर लोग मुंह फेर लेते हैं। ग्लोबली ऑडियंस के साथ तालमेल बिठाते हुए गिद्ध को पहले यूएसए फिल्म फेस्टिवल 2023 की जूरी द्वारा फाइनलिस्ट के रूप में भी चुना गया था। इसके अलावा यह शॉर्ट फिल्म एलए शॉर्ट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 और कारमर्थन बे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 सहित कई  इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में भी ऑफिशियल चुनाव में से एक थी।
विज्ञापन


क्या बोले संजय मिश्रा
इस बारे में बात करते हुए संजय मिश्रा कहते हैं, हमारी फिल्म को मिले जबरदस्त स्वागत के लिए मैं बहुत विनम्र और आभारी हूं। यह एक यादगार सफर रहा है और इस तरह के बेहतरीन क्रू के साथ मिलकर काम करने का एक्सपीरियंस अच्छा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें