फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' को पूरे हुए 19 साल, अजय देवगन ने साझा की खास तस्वीर

Tue, 08 Jun 2021 12:31 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • द लीजेंड ऑफ भगत सिंह को पूरे हुए 19 साल
  • भगत सिंह के किरदार में अजय देवगन ने जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार
  • सोशल मीडिया पर साझा की खास पोस्ट
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में तो कई फिल्में बनती हैं लेकिन कुछ ही फिल्में ऐसी होती हैं जिसमें निभाए अपने किरदार को याद कर कलाकार का सीना फक्र से चौड़ा हो जाता है। कुछ ऐसा ही किरदार 19 साल पहले अजय देवगन ने फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में निभाया था। 7 जून 2002 को रिलीज हुई इस फिल्म को 19 साल पूरे हो गए। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म के 19 साल पूरे होने पर अजय देवगन ने एक बेहद ही खास पोस्ट साझा किया है। अजय देवगन ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो भगत सिंह के रूप में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


अजय देवगन ने साझा किया खास पोस्ट

इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'अपने जीवनकाल और करियर में एक बार भगत सिंह जी जैसे क्रांतिकारी की भूमिका निभाना काफी नहीं हैं। आपको उन्हें हमेशा अपने दिल में रखने की जरूरत है। आखिरकार ये वहीं हैं जिन्होंने अपने खून से इतिहास लिखा है'। बता दें कि अजय देवगन को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वहीं राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था।

 

विज्ञापन

अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में क्रांतिकारी भगत सिंह की कहानी दिखाई गई थी। अजय देवगन ने इस किरदार के साथ भली भांति न्याय किया था और दर्शकों को अपने अभिनय से हैरान कर दिया था। उनके अलावा सुशांत सिंह फिल्म में सुखदेव, डी. संतोष राजगुरु और अखिलेंद्र मिश्रा चंद्रशेखर आजाद के किरदार में नजर आए थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वो 'भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया' और 'आरआरआर' में नजर आने वाले हैं। वहीं उनकी फिल्म 'मे डे' और 'सूर्यवंशी' भी जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। इसके साथ ही वो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें