फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Kapoor: रिश्ते में दरार के बाद भी अर्जुन कपूर ने देखी सलमान की फिल्म, सिनेमा हॉल से वायरल हुईं तस्वीरें

Tue, 14 Nov 2023 06:48 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अर्जुन कपूर, सलमान खान - फोटो : social media
विज्ञापन
अभिनेता अर्जुन कपूर हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'द लेडी किलर' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता फिल्मों से ज्यादा अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय से सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच तनाव चल रहा है। इस बीच, अर्जुन सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 देखने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन


सिद्धार्थ आनंद के साथ देखी फिल्म
अर्जुन कपूर बीते दिन सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 को देखने के लिए मुंबई आए। अर्जुन कपूर की सिनेमा हॉल के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अभिनेता को निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्म का लुत्फ लेते देखा जा सकता है। इस दौरान अभिनेता ब्लैक स्वेटशर्ट के साथ मैचिंग पेंट और कैप लगाए नजर आ रहे हैं।



यह भी पढ़ें: Tiger 3 BO Collection Day 2: सोमवार की कमाई की असली पड़ताल, जानिए दूसरे दिन की कमाई के बाद टाइगर की पोजीशन
विज्ञापन


पहले दिन किया आंकड़ा पार 
'टाइगर 3' की बात करें तो यह फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर उभरी है। टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ शाहरुख खान का भी एक्शन देखने को मिला है। फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के किरदार में नजर आए। एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले दिन 44.50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
विज्ञापन


इस फिल्म में आए नजर
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'द लेडी किलर' में नजर आए थे। इस फिल्म को तीन नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 45 करोड़ रुपये से बनी यह फिल्म एक लाख रुपये की कमाई ही कर सकी है। निर्देशक अजय बहल द्वारा निर्देशित फिल्म द लेडी किलर की कहानी उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर है। बता दें कि फिल्म का निर्माण टी-सीरीज ने किया है।

यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने 'बाजीगर' के 30 साल पूरे होने का मनाया जश्न, शाहरुख और काजोल को कहा धन्यवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें