फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show: सुधा मूर्ति को नहीं आता खाना बनाना, कपिल शर्मा के सवाल पर किया खुलासा

Wed, 06 Nov 2024 06:47 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कपिल शर्मा के शो में सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति नजर आने वाले हैं। इस शो में सुधा मूर्ति ने खुलासा किया कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता था।
विज्ञापन
सुधा मूर्ति- नारायण मूर्त - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी शानदार कॉमेडी के लिए चर्चित कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो में दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन और टेक्नोलॉजी के जानकार नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति नजर आने वाले हैं। उनके साथ शो में जोमैटो के सह-संस्थापक दीपिंदर गोयल और पत्नी ग्रीसिया मुनोज (जिया गोयल) भी नजर आने वाली हैं। शो के मेकर्स ने इसको लेकर एक प्रोमो जारी किया है। इसमें सभी शो के दौरान मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सुधा मूर्ति- नारायण मूर्त - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
कपिल ने की नारायण मूर्ति के साथ मस्ती
कपिल शर्मा ने शो के दौरान नारायण मूर्ति से पूछा कि जब आप सुधा जी से मिले तो क्या आपको समझ आ गया था कि यही मेरी हमसफर हैं। इस पर उन्होंने कुछ अजीब रिएक्शन दिया। सुधा मूर्ति ने जवाब दिया कि रिएक्शन था।

Coolie: लोकेश कनगराज ने उठाया 'कुली' की रिलीज डेट से पर्दा, फिल्म में आमिर खान के कैमियो पर भी तोड़ी चुप्पी

कपिल शर्मा का घर - फोटो : Instagram/kapilsharma
सुधा मूर्ति ने किया खुलासा
शो का हिस्सा रहे सुनील ग्रोवर भी हंसी-मजाक में चार चांद लगाते हैं। वे कहते हैं कि उन्हें सॉफ्टवेयर बहुत पसंद है, क्योंकि हार्डवेयर से उन्हें चकत्ते हो जाते हैं। शो के दौरान सुधा मूर्ति ने बताया कि वे बहुत खराब खाना बनाती थीं, इसको लेकर उनके पति ने कुछ बातें कही हैं। 

Shah Rukh Khan: 'उनके लिए खाना बनाना सम्मान की बात', शाहरुख को लेकर विकास खन्ना ने साझा किया भावुक पल

विज्ञापन

कौन हैं नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति
नारायण मूर्ति ने भारत के तकनीकी परिदृश्य में क्रांति लाने वाली आईटी सेवा दिग्गज इंफोसिस की सह-स्थापना की। सुधा मूर्ति, एक निपुण लेखिका, शिक्षिका और परोपकारी, भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाले इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। उनकी किताबें, अक्सर वास्तविक जीवन की कहानियों से प्रेरित होती हैं, जो हर उम्र के पाठकों को पसंद आती हैं। वहीं, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है, जिसका हर शनिवार को एक नया एपिसोड रिलीज होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें