फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Movie Veer: क्यों फ्लॉप रही सलमान खान की 'वीर'? निर्देशक अनिल शर्मा बोले- वो सलमान साहब...

Wed, 06 Nov 2024 06:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वर्ष 2010 में सलमान खान की फिल्म आई 'वीर'। इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म असफल रही। सलमान खान ने बड़े मन से यह फिल्म बनाई थी, फिर क्यों नहीं चली? हाल ही में अनिल शर्मा ने इसकी वजह पर चर्चा की है।
विज्ञापन
वीर-अनिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'वीर' को सलमान खान ने बनाया था। इसकी कहानी लिखने में भी उन्होंने पूरी दिलचस्पी ली। शानदार कास्ट, अच्छा खासा बजट और बाकी सभी चीजें अनुकूल होने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई। अनिल शर्मा ने इसकी वजह बताई है। अनिल शर्मा कहना है कि इसके पीछे वजह फिल्म का क्लाइमैक्स रहा। लेकिन, सलमान खान इसे उसी तरह करना चाहते थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

बाप-बेटे की लड़ाई नहीं भायी
सलमान खान ने द लल्लनटॉप के साथ बातचीत में कहा कि सलमान ने फिल्म 'वीर' में हर जरूरी प्रयास किया। लेकिन फिल्म का क्लाइमेक्स दर्शकों को पसंद नहीं आया। इसमें पिता और पुत्र के बीच संघर्ष दिखाया गया। इसे दर्शकों ने नकार दिया। इसी से फिल्म का प्रदर्शन खराब हो गया। उन्होंने आगे कहा, 'यह क्लाइमैक्स मूल स्क्रिप्ट का हिस्सा था। वो बाप और बेटे क्यों लड़ रहे हैं, मुझे हमेशा से ही यह अजीब लगा। लेकिन, वो सलमान साहब का अपना विषय था, कहानी थी वो चाहते पिता और पुत्र लड़ें'।
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में विवियन डीसेना-रजत दलाल के बीच हुई झड़प, बोले- दरवाजा खोलो और निकलो यहां से

वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
क्लाइमैक्स नहीं कर सका कमाल
अनिल शर्मा ने कहा, 'मैंने वो फिल्म बहुत मन से बनाई थी। उसमें सलमान का लुक कमाल का है। मुझे ऐसा लगता है कि उस फिल्म का जो क्लाइमैक्स था, क्लाइमैक्स में गड़बड़ हो गई। कई बार सलीम साहब से मेरी बात हुई। उन्हें भी लगता था कि ये नहीं हो सकता'। अनिल शर्मा का कहना है कि क्लाइमैक्स को सही ठहराने के लिए रामायण का संदर्भ देने के बावजूद इसका तर्क को समझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। आखिर में इसी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई।
Prabhas Movies: इन पांच फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे प्रभास, 400 करोड़ की बजट वाली फिल्म भी है शामिल
विज्ञापन

कितना रहा नेट कलेक्शन?
अनिल शर्मा ने आगे कहा, 'फिल्म 'वीर' ने चुने हुए अंत के बिना बेहतर प्रदर्शन किया होगा, उन्होंने कहा, 'आखिरी के 15-20 मिनट की फिल्म बहुत खिंच गई थी। वो ही एक कारण बन गया कि फिल्म पसंद नहीं आई। फिल्म के औसत प्रदर्शन में इसके क्लाइमैक्स का बहुत बड़ा रोल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक वीर फिल्म को करीब  55 करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया था। इसने करीब 45.56 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

सबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें