फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Day of Jackal Trailer: द डे ऑफ जैकल का ट्रेलर जारी, पुलिस अधिकारी बन लशाना लिंच ऐसे करेंगी हत्यारे की तलाश

Thu, 10 Oct 2024 01:18 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द डे ऑफ द जैकल' सीरीज का ट्रेलर लांन्च हो चुका है। सीरीज क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर कहानी पर आधारित है। इस सीरीज में लशाना लिंच को एक पुलिस अफसर की भूमिका में देखा जाने वाला है। आइए आपको बताते हैं कैसी है ट्रेलर की कहानी।
विज्ञापन
लशाना लिंच-एडी रेडमैन - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रेडरिक फोर्सिथ के 1971 के उपन्यास 'द डे ऑफ द जैकल' पर आधारित नई सीरीज जैकल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर को देखकर प्रशंसकों ने सीरीज के रिलीज का इंतजार शुरू कर दिया है। एक्शन सीरीज में दिलचस्पी रखने वोले के लिए यह सीरीज अच्छा चयन हो सकती है। 

Vettaiyan: इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने खरीदे 'वेट्टैयन' के ओटीटी अधिकार, रजनीकांत की फिल्म पर आई नई जानकारी

कुछ ऐसी है ट्रेलर की कहनी  
विज्ञापन

इस सीरीज में एडी रेडमैन एक हत्यारे की भूमिका निभाने वाले हैं। जो सबसे अधिक बोली लगाने वाले के लिए लक्ष्य को मारकर अपना जीवन यापन करता है। एडी रेडमैन ट्रेलर की शुरुआत में एक हत्या करने के बाद भाग जाता है। एडी इस सीरीज में एक हत्यारे की भूमिका निभाते हैं, जो पैसे लेकर हत्या करते हैं। इसी तरह वह अपना जीवन यापन करते हैं। सीरीज में लशाना लिंच को देखा जा सकता है, जो एडी को ढूंढने के लिए पुलिस अधिकारी बियांका को चुना जाता है। सीरीज में बियांका का किरदार ब्रिटिश जांच अधिकारी  निभा रही हैं। सीरीज में वह कहती हैं, 'मैं उसे ढूंढ लूंगी और मैं उसे खुद मार डालूंगी'। इस ट्रेलर में वह गोलीबारी, विस्फोटों और कार का पीछा करने के बीच जैकल को मात देने और उसे खत्म करने की कोशिश करती हैं। 

Bhool Bhulaiyaa 3: निर्देशक को पसंद नहीं आया था पहला शॉट, 'रूह बाबा' के रोल में ढलने के लिए कार्तिक को लगा समय

कुछ ऐसी है सीरीज की कास्ट
चार्ल्स डांस, रिचर्ड डॉर्मर, उर्सुला कोरबेरो, चुकुडी इवुजी, लिया विलियम्स, खालिद अब्दुल्ला, एलेनोर मात्सुरा, जोंजो ओ'नील, निक ब्लड, सुले रिमी इस सीरीज का हिस्सा हैं। निवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के हिस्से, कार्निवल फिल्म्स द्वारा निर्मित, कॉमकास्ट का एनबीसी यूनिवर्सल इस सीरीज को देखने वाला है। पीकॉक एंड स्काई सीरीज फ्रेडरिक फोर्सिथ के उपन्यास और यूनिवर्सल पिक्चर्स की साल 1973 में आई फिल्म पर आधारित सीरीज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें