बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की तरह बेबी गर्ल चाहिए। उन्होंने अपनी यह ख्वाहिश जाहिर कर दी है। रणवीर सिंह का साफ कहना है कि वह ऐसी बेटी चाहते हैं, जो कि दीपिका पादुकोण की तरह हो। रणवीर सिंह ने अपने शो द बिग पिक्चर के प्रोमो के दौरान कहा था कि जैसा आपको पता है कि मेरी शादी हो गई। अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे। भाईसाब, आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी ना... मैं तो रोज उसकी बेबी तस्वीरें देखता हूं और कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे बस.. मेरी लाइफ सेट हो जाए। उनका यह वीडियो अब भी वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं।
दरअसल, रणवीर सिंह काफी दिनों से अपने टीवी डेब्यू शो 'द बिग पिक्चर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो का पहला एपिसोड शनिवार को प्रसारित हुआ है। यह नया क्विज शो प्रतियोगियों के ज्ञान और दृश्य स्मृति का परीक्षण करता है और उन्हें 5 करोड़ रुपये जीतने का मौका देता है। यह शो अपने शानदार सेट और बिल्कुल नए प्रारूप के साथ दर्शकों के लिए हाजिर हो चुका है। पहले ही एपिसोड की शुरुआत सनसनीखेज प्रदर्शन के साथ हुई। अभिनेता रणवीर सिंह ने बताया कि कैसे तस्वीरें हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई हैं। उन्होंने कहा कि मम्मी वीडियो कॉल पर डांट लगती है... गर्लफ्रेंड स्नैपचैट पर क्यूटनेस दिखाती है।