फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy 69: 'दलपति 69' से जुड़ीं प्रियामणि, पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

Thu, 03 Oct 2024 06:19 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'दलपति 69' साउथ सुपरस्टार विजय की राजनीति में प्रवेश से पहले आखिरी फिल्म होगी। निर्माताओं ने फिल्म से पूजा हेगड़े के जुड़ने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 
 
विज्ञापन
प्रियामणि-दलपति 69 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'दलपति 69' साउथ सुपरस्टार विजय की राजनीति में प्रवेश से पहले आखिरी फिल्म होगी। 'द गोट' की रिलीज के कुछ ही दिनों बाद विजय की अगली फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर बैक-टू-बैक अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस कर रहा है। बीते दिन विजय की फिल्म से बॉबी देओल और पूजा हेगड़े के जुड़ने की जानकारी मिली। वहीं, अब नई रिपोर्ट ने प्रशंसकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। निर्माताओं ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि प्रियामणि भी फिल्म 'दलपति 69' का हिस्सा बन गई हैं।

'दलपति 69' से जुड़ीं प्रियामणि

प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म 'दलपति 69' से प्रियामणि का पोस्टर साझा कर इस खबर की आधिकारिक घोषणा की है। इसके साथ उन्होंने नोट में लिखा, 'दलपति 69 परिवार में प्रियामणि का आधिकारिक तौर पर स्वागत करते हुए खुश हैं।' फिल्म से प्रियामणि के जुड़ाव ने प्रशंसकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। जानकारी हो कि यह पहली बार होगा जब प्रियामणि, विजय के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। 

विज्ञापन


Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' को मिली आलोचनाओं को लेकर बोलीं अदा, कहा- जब हम फिल्म कर रहे थे, तब नहीं लगा..

पॉलिटिकल थ्रिलर होगी 'दलपति 69' 

'दलपति 69' को पॉलिटिकल थ्रिलर माना जा रहा है। वास्तव में, केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा साझा किए गए पहले पोस्टर में दलपति विजय को लोकतंत्र के मशाल-वाहक की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। अब तक अस्थाई शीर्षक वाली फिल्म 'दलपति 69' से प्रियामणि के अलावा गौतम वासुदेव मेनन, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू जैसे सितारों के जुड़ने की जानकारी मिल चुकी है। अन्य अभिनेताओं के बारे में विवरण आगामी दिनों में घोषित होने की उम्मीद है। राजनीति में पूर्ण प्रवेश से पहले 'दलपति 69' विजय की अंतिम फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन


The Signature Movie Review: किसी को न करना पड़े ये ‘सिगनेचर’, अनुपम खेर की नेशनल अवॉर्ड विनिंग अदाकारी

'दलपति 69' की रिलीज डेट 

'दलपति 69' अगले साल यानी अक्तूबर, 2025 में रिलीज होगी। पोस्टर से लग रहा है कि फिल्म की कहानी सोशल ड्रामा थ्रिलर फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक एच विनोत और उनकी टीम इस महीने विजय अभिनीत आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रही है। फिल्म में विजय को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में दिखाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें