फैंस हुए उत्साहित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकेगी। फिल्म को दर्शक प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद शाहिद और कृति के फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन सितारों के फैंस तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देकर अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं।
ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी शाहिद कपूर के किरदार आर्यन के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो पेशे से एक रोबोटिक्स इंजीनियर है। उर्मिला (डिंपल कपाड़िया) आर्यन को अमेरिका में आमंत्रित करती है, जहां उसकी मुलाकात एक सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन (सिफ्रा) से होती है जो इंसान की तरह दिखती और व्यवहार करती है। फिल्म में सिफ्रा के रोल में कृति सेनन नजर आई हैं। उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंंद किया है। कृति और शाहिद के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, राजन तिवारी, स्नेहल शिदाम, सूर्यांश मिश्रा और चित्रांश राज ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में जान्हवी कपूर भी कैमियो रोल में नजर आई हैं।
क्रू में नजर आएंगी कृति सेनन