फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telugu Actress: तेलुगू एक्ट्रेस ने फिटनेस ट्रेनर पर लगाया रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर बनाए थे संबंध

Tue, 13 Sep 2022 11:36 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री ने साउथ मुंबई के एक फिटनेस ट्रेनर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि ट्रेनर ने उससे शादी का वादा करके संबंध बनाए।
 
विज्ञापन
इंदौर: कोर्ट में बयानों से पलटी रेप पीड़िता (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत से हैरान कर देनी वाली एक खबर सामने आई है। मुंबई में एक तेलुगू अभिनेत्री ने साउथ मुंबई के ही एक फिटनेस ट्रेनर आदित्य कपूर पर रेप का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने बताया कि आदित्य ने उसे पहले शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब जब पीड़िता ने आदित्य से शादी की बात कही तो उसने मना कर दिया। अभिनेत्री ने फिटनेस ट्रेलर आदित्य के खिलाफ मुंबई के कफ परेड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद फिटनेस ट्रेनर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323, 504, 506 (2), 67 और 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आदित्य ने शादी के सपने दिखाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि आदित्य कपूर लंबे समय से मुंबई में फिटनेस ट्रेनर है। बता दें कि पीड़िता साल 2016 से सिनेमा की दुनिया में एक्टिव हैं और उन्होंने कुछ तेलुगू फिल्मों में काम किया है। हालांकि, पीड़िता ने अब तक सिर्फ छोटे रोल ही निभाए हैं। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिनेमा जगत में यह कोई पहला मामला नहीं है। इस इंडस्ट्री से रेप और मोलेस्टेशन की खबरें आना आम बात है। अब तक कई अभिनेत्रियों ने सिनेमा के बड़े चेहरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिल्म क्रिटिक्स कमाल राशिद खान भी इस विवाद में फंस चुके हैं। एक महिला ने उन पर मोलेस्टेशन का केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद उन्हें जेल तक जाना पड़ा। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। हालांकि, बीते दिनों भी वह अपने एक विवादित ट्वीट की वजह से 14 दिनों तक जेल में हवा खाकर बाहर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें