शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन की अनकही कहानी पर्दे पर आने वाली हैं जिसमें उनके बचपन, किशोरावस्था, आर्मी के शानदार सालों और मुंबई हमले के दौरान उनकी मौत की कहानी दिखाई जाएगी। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। बड़े पैमाने पर बन रही इस फिल्म का टीजर टीम ने पहले रिलीज किया था। इसे देखकर लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ी थीं और अब दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शशि किरण के निर्देशन में बन रही पैन इंडिया फिल्म में अदिवी शेष, शोभिता धूलीपाला, प्रकाश राज, रेवाती और मुर्ली शर्मा नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। महेश बाबू की जीएमबी एंटरटेनमेंट और ए+एस मूवीज के सहयोग से सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया द्वारा निर्मित 'मेजर' दुनियाभर में 11 फरवरी 2022 को रिलीज होगी।