अपूर्वा की कास्ट दिल्ली के रामलीला मैदान में
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तारा सुतारिया ने इस फिल्म को लेकर बात करते हुए बताया कि 'यह एक ऐसी साधारण लड़की की शक्तिशाली और रोमांचकारी कहानी है, जो हर किसी को पसंद आएगी। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा 'यह मेरे लिए जीवन भर की भूमिका है और मैं दर्शकों को 'अपूर्वा' में मेरे परिवर्तन को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका ट्रेलर भी लॉन्च किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस बेहद एक्साइटेड हैं और अब इसके रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।