फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanushree Dutta: राखी सावंत के खिलाफ तनुश्री दत्ता ने दर्ज करवाई FIR, नाना पाटेकर पर भी जमकर बरसीं एक्ट्रेस

Fri, 13 Oct 2023 09:04 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तनुश्री दत्ता, राखी सावंत और नना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ वर्ष पहले मीटू मूवमेंट को लेकर काफी चर्चा में रही अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर एक्टिव हो गई है। जी हां, तनुश्री हाल ही में आदिल खान दुर्रानी के सपोर्ट में सामने आईं और राखी पर कई गंभीर आरोप लगाए। तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बाद अब तनुश्री दत्ता, राखी सावंत के खिलाफ लीगल एक्शन लेने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में राखी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही तनुश्री ने नना पाटेकर भी कटाक्ष किया है। आइए पढ़िए इस रिपोर्ट में...
विज्ञापन

2 of 5
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री दत्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं यहां राखी सावंत के खिलाफ FIR दर्ज कराने आई हूं। उन्होंने साल 2018 में मीटू आंदोलन के वक्त उन्हें काफी परेशान किया था। अब कई धाराओं में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।' तनुश्री दत्ता ने आगे बताया कि उन्होंने पांच साल के सभी स्टेटमेंट और सबूतों को इकट्ठा करके रखा हुआ है। तमाम वीडियो के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को उन्होंने एक एक छोटी बात बता दी है। वह श्योर है कि पुलिस सख्त एक्शन लेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री ने बताया कि ये पूर मामला 2008 का है, जब फिल्म हॉर्न ओके प्लीज में एक गाना में राखी सावंत को हटाकर मेकर्स ने उन्हें साइन किया था। मगर ये देख राखी सावंत ने विवाद खड़ा कर दिया। फिर प्रोड्यूसर ने भी उन्हें हटाकर वापस राखी सावंत को ले लिया। तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ जानबूझकर ये सब ड्रामा किया था क्योंकि प्रोड्यूसर और राखी ने मिलकर ये स्वांग रचा था। लेकिन वह फिल्म आजतक रिलीज नहीं हुई। 

4 of 5
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बातचीत में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर का भी जिक्र किया और उन पर तंज कसते हुए कहा, 'नाना पाटेकर ने अपनी ऐसी छवि बनाई है जैसे वे समाज सेवा करते हैं। लेकिन सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही वे समाज सेवा की  बात करते हैं, कभी प्रूफ नहीं दिखाते। अच्छा आदमी वह होता है जो अपने परिवार के साथ रहे। एक्ट्रेस के साथ लिंकअप करना या अफेयर करना अच्छे आदमी के लक्षण नहीं होते है। सभी को पता है कि नाना पाटेकर की अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ नहीं रहते हैं। उन्होंने अपने बच्चे तक इंडस्ट्री में कभी सपोर्ट नहीं किया'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram/iamtanushreeduttaofficial
तनुश्री दत्ता ने ये भी आरोप लगाया कि नाना पाटेकर का भाई मन्या सुर्वे तो जाना माना गैंगस्टर था, उन्हें तो ये बात हाल-फिलहाल में ही पता चली है। तनुश्री ने कहा कि जब उन्होंने इन सबके खिलाफ आवाज उठाई तो दो बार उनके ऊपर हमला हुआ। उन्हें ढाई साल में खूब धमकियां तक मिली है। इन सबके अलावा विवेक अग्निहोत्री और नाना पाटेकर की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' पर भी एक्ट्रेस ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि नाना की फिल्में इसी तरह पिट जाती है।

यह भी पढ़ें: सामाजिक खर दूषणों के नकाब उतारती चौंकाने वाली फिल्म, राकेश की फिल्म में दिखा सटीक व्यंग्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें