इन दिनों नया संसद भवन और महिला आरक्षण विधेयक सुर्खियों में बना हुआ है। नए संसद में इन दिनों महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसके साथ ही जो एक चीज सुर्खियां बटोर रही है वो है एक से बढ़कर एक बॉलीवुड अभिनेत्रियों का संसद भवन में पहुंचना। कंगना रणौत, सपना चौधरी, ईशा गुप्ता, भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल नए संसद भवन में पहुंचे। वहीं आज हेमा मालिनी, कीर्ती खुलारी, दिव्या दत्ता, तमन्ना भाटिया, स्मृति कालरा और खुशबू सुंदर जैसी अभिनेत्रियां महिला आरक्षण विधेयक का सपोर्ट करने वहां पहुंची।