फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर: सोशल मीडिया पर रिया और सोनम कपूर के साथ शेयर की तस्वीर, लिखी ये बात

Wed, 01 Sep 2021 02:10 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देश-विदेश के मुद्दों पर अपने विचार साझा करती हैं और कई बार ट्रोलर्स को भी खुलकर जवाब देती हैं।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देश-विदेश के मुद्दों पर अपने विचार साझा करती हैं और कई बार ट्रोलर्स को भी खुलकर जवाब देती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर में पूजा की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद ट्रोलर्स ने उनको लेकर कई तरह की बातचीत की थी। चाहे किसान बिल का मामला हो या फिर सीएए का, स्वरा हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं और सरकार से जवाब-सवाल तक करती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो रिया कपूर और सोनम कपूर के साथ पार्टी में दिख रही हैं।

विज्ञापन


 

स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम
स्वरा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में रिया और सोनम कपूर के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं। आपको बता दें कि रिया कपूर की हाल ही में शादी हुई है। उन्होंने अगस्त में पिता अनिल कपूर के मुंबई स्थित घर में फिल्म निर्माता करण बुलानी से शादी की थी। स्वरा भास्कर ने रिया कपूर को सबसे अच्छी दुल्हन बताया है। उन्होंने इस्टाग्राम स्टोरीज शेयर करते हुए लिखा है, सबसे अच्छी और कूलेस्ट दुल्हन के साथ।

उन्होंने शेहला खान के साथ भी तस्वीर साझा की है। आपको बता दें कि रिया ने 2018 में आई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को प्रोड्यूस किया है था, जिसमें सोनम, करीना कपूर खान और शिखा तलसानिया और स्वरा भास्कर ने अभिनय किया था। इंडस्ट्री में सोनम और स्वरा को काफी अच्छा दोस्त माना जाता है। स्वरा ने एक बार ट्रोल होने के बाद कहा था कि ‘सोशल मीडिया सार्वजनिक स्थान है, जैसे सड़क और रेस्तरां हैं, लेकिन यहां पर सार्वजनिक शालीनता और बुनियादी सामाजिक शिष्टाचार अनुपस्थित है। फिल्म वीरे दी वेडिंग के  बाद अगर मैं फूल की भी एक फोटो पोस्ट करती हूं तो लोग उसे मास्टरबेशन सीन से जोड़ देते हैं।’ 
 
विज्ञापन

इससे पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने घर के गृह प्रवेश की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। जहां उन्होंने करीब 7 घंटे तक 7 तरह की पूजा की थी। इनमें गणेश पूजा, सत्यनारायण पूजा, रुद्राभिषेक, अंत में हवन और फिर गृह प्रवेश शामिल हैं। ढाई साल से स्वरा के इस घर पर रिनोवेशन का काम चल रहा था। कुछ समय पहले ही वह अपने इस घर में वापस लौटी हैं। इस बारे में स्वरा ने बताया कि, मैंने मुंबई में अपने घर में कभी भी इत्मीनान से पूजा नहीं की। यह रिनोवेशन काफी लंबा भी रहा था। पूजा की इस फोटो को डालने के बाद भी स्वरा भास्कर काफी ट्रोल हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें