फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी जगत में नेटफ्लिक्स का बड़ा धमाका, इन दो नई सीरीज के साथ फरहान और रितेश संग साझेदारी का एलान

Wed, 01 Sep 2021 11:54 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • एक्सेल एंटरटेनमेंट ने नेटफ्लिक्स की दो नई कहानियां बनानी शुरू कर दी हैं,‘डब्बा कार्टेल’ और ‘क्वीन ऑफ द हिल’
  • दो नई सीरीज के साथ फरहान और रितेश संग नेटफ्लिक्स की साझेदारी का एलान
  • आखिरी बार तूफान में नजर आए थे फरहान
विज्ञापन
फरहान अख्तर, मोनिका, रितेश सिधवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मनोरंजन सामग्री में अपनी बढ़त बनाए रखने की कोशिशों के तहत ओटीटी नेटफ्लिक्स ने बुधवार को हिंदी सिनेमा के चर्चित निर्माताओं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक बहुवर्षीय रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की है। ‘दिल चाहता है’, ‘रॉक ऑन’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘लक्ष्य’, ‘तूफान’ और ‘डॉन’ जैसे कल्ट क्लासिक फिल्में बनाने वाले एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर के नेटफ्लिक्स के साथ आने का देश में ओटीटी कंटेंट को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। फरहान की पिछली फिल्म ‘तूफान’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

विज्ञापन


ऑन डिमांड लॉन्ग फॉर्म स्टोरीटेलिंग में नेटफ्लिक्स अब भी देश और दुनिया का अग्रणी ओटीटी बना हुआ है। उसकी लीडरशिप को चुनौती देने की प्राइम वीडियो और दूसरे ओटीटी प्लेयर्स की कोशिशें अभी तक सिरे नहीं चढ़ सकी हैं। अब एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपने साथ मिला लेने से नेटफ्लिक्स के लिए इस मुकाबले में थोड़ी बढ़त और मिल गई है। 190 से ज्यादा देशों में देखे जाने वाले नेटफ्लिक्स के यूजर एक्सपीरियंस और यूजर इंटरफेस को भी हिंदी सिनेमा में दूसरे ओटीटी प्लेयर्स के मुकाबले ज्यादा पसंद किया जाता है। बुधवार को हुए एलान के मुताबिक एक्सेल एंटरटेनमेंट ने नेटफ्लिक्स के जो दो नई कहानियां बनानी शुरू कर दी हैं, उनके नाम हैं, ‘डब्बा कार्टेल’ और ‘क्वीन ऑफ द हिल’।

मोनिका शेरगिल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक ‘डब्बा कार्टेल’  पांच गृहिणियों की कहानी है जो एक सीक्रेट कार्टेल चलाती हैं। जबकि, ‘क्वीन ऑफ द हिल’ 1960 के दशक की जैज़ संगीत से समृद्ध मुंबई के परिदृश्य में हसरत, प्यार, दोस्ती और धोखे में बुनी एक कहानी है जिसकी मुख्य किरदार दो महत्वाकांक्षी औरतों के हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया में कंटेन्ट की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल कहती हैं, “हम, एक्सेल एंटरटेनमेंट से साझेदारी करके उत्साहित हैं। उन्होंने लगातार मनोरंजन की सीमाओं को आगे बढ़ाया है और हमें ऐसी कहानियां दी हैं जो समय की परीक्षा पर खरी उतरी हैं।”
विज्ञापन

फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इस मौके पर कहा, “नेटफ्लिक्स के साथ हमारी भागीदारी स्टोरीटेलिंग के नए वैश्विक अध्याय खोलती है। हम भारत और दुनिया भर के लोगों के मनोरंजन के लिए विविधता वाली असाधारण कहानियां लाने का मौका पाकर उत्साहित हैं। हम नेटफ्लिक्स के साथ इस नये अध्याय की शुरूआत करने के लिए रोमांचित हैं।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें