फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhaskar: खाली हाथ बैठी हैं स्वरा भास्कर! पर्याप्त काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

Tue, 06 Dec 2022 05:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्वरा भास्कर जिस बेबाक अंदाज से तमाम मसलों पर बोलती हैं, लगता है उसका असर उनके करियर पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
Swara Bhaskar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर तमाम मुद्दों पर मुखर होकर अपनी राय व्यक्त करती नजर आती हैं। कई बार तो स्वरा को उनकी टिप्पणियों के लिए खूब ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। स्वरा एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वह अपने किसी बयान को लेकर नहीं, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। स्वरा का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड में पर्याप्त काम नहीं मिल पा रहा है। हालिया बातचीत में इसे लेकर एक्ट्रेस का दर्द छलक आया है।

विज्ञापन


स्वरा भास्कर जिस बेबाक अंदाज से तमाम मसलों पर बोलती हैं, लगता है उसका असर उनके करियर पर भी पड़ रहा है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान स्वरा ने बताया कि किस तरह उनके हाथ से फिल्में फिसलती चली जा रही हैं। स्वरा भास्कर का मानना है कि जानबूझकर उन्होंने अपने करियर को जोखिम में डाला। स्वरा ने कहा, 'मैंने जानबूझकर रिस्क लिया। मुझे जो सबसे ज्यादा प्यारा है, वह मेरा काम है। इस रिस्क की बड़ी कीमत है। इसका असर निजी और इमोशनल रूप से हो रहा है। मुझे पर्याप्त काम नहीं मिलता है। जो मौके मुझे मिले हैं, मैं उससे कहीं बेहतर मैं एक्टर हूं और उससे अधिक काम करने में सक्षम भी हूं। मेरे करियर का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर रहा है।'
Vivaad Bollywood Ke: जब आमिर ने पालतू कुत्ते के नाम से मचाया बवाल, फिर माफी मांगने पहुंचे थे किंग खान के घर
विज्ञापन


बातचीत करते हुए स्वरा भास्कर ने आगे कहा, 'मैं 6-7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हूं। वेब सीरीज में लीड रोल किए हैं। मुझे कभी भी खराब रिव्यू नहीं मिले। मुझे ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि मुझे पर्याप्त काम नहीं मिलता, लेकिन यह साफ है कि उतना काम नहीं है।' स्वरा भास्कर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह 'वीरे दी वेडिंग', 'प्रेम रतन धन पायो', 'निल बटे सन्नाटा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहीं हैं। स्वरा की पिछली फिल्म 'जहां चार यार' थी। यह चार दोस्तों की कहानी थी, जिसमें उनके अलावा मेहर विज, शिखा तलसानिया और पूजा चोपड़ा थे। उनकी आने वाली फिल्म 'मिमांसा' और 'मिसेज फलानी' है।
विज्ञापन

Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी ने शेयर कीं साझा की तस्वीरें, विक्की-कटरीना से हैं प्रेरित?

बता दें कि बीते दिनों गोवा में आयोजित हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के समापन दिवस पर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर इस्राइली फिल्मकार नादव लापिड ने टिप्पणी की थी और इस फिल्म को वल्गर और प्रपोगेंडा बताया। उनके बयान की अनुपम खेर सहित कई लोगों ने आलोचना की। वहीं, कुछ ने उनकी बात को सही ठहराया, जिनमें से स्वरा भास्कर एक रहीं। इस बात को लेकर यूजर्स ने स्वरा की खूब अच्छे से क्लास लगाई थी।
Lucky Ali: सिंगर लकी अली को पुलिस कमिश्नर ने दिया आश्वासन, बोले- किसी माफिया का पक्ष नहीं लिया जाएगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें