फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara-Fahad: स्वरा और फहाद के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें आईं सामने, एक-दूसरे की आंखों में डूबे नजर आए दोनों

Thu, 16 Mar 2023 10:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने दिल्ली में शादी का रिसेप्शन रखा था। पार्टी में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही थी।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कुछ हफ्ते पहले समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की थी, जिसकी घोषणा के बाद से उन्होंने सबको हैरान कर दिया था। अब स्वरा और फहाद ने आज रात दिल्ली में शादी का रिसेप्शन रखा। इस दौरान वह दोनों बेहद प्यारे नजर आ रहे थे। अब रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद - फोटो : Social media
शादी के रिसेप्शन की खास शाम के लिए कपल हाथ में हाथ डाले पार्टी में पहुंचा। वेन्यू में एंट्री करने से पहले उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए।  रिसेप्शन के लिए अभिनेत्री ने एक सुंदर गुलाबी और लाल लहंगा पहना था, जिस पर सुनहरे रंग की कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को मांगटीका, नेकलेस, चूड़ियों और अंगूठियों से एक्सेसरीज किया। वहीं, दूसरी ओर फहाद व्हाइट और सुनहरी शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने ब्राउन कलर की जूतियों के साथ पेयर किया था।

Siddharth Anand: 'टाइगर 3' में कैसा होगा 'पठान' का कैमियो? सिद्धार्थ आनंद ने दिया यह जवाब

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद - फोटो : Social media
कोर्ट मैरिज के बाद दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर शादी का जश्न मनाया। दोनों का पारंपरिक विवाह उत्सव कुछ दिनों पहले हल्दी समारोह के साथ शुरू हुआ था, जिसके बाद मेहंदी, संगीत, कर्नाटक गायन, और कव्वाली का कार्यक्रम हुआ था। इससे पहले स्वरा भास्कर ने कव्वाली नाइट से अपनी और फहाद अहमद की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं।

Kangana Ranaut : विकिपीडिया पर कंगना ने लगाया गलत जानकारी देने का आरोप, बोलीं- वामपंथियों का है कब्जा
विज्ञापन

स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
कोर्ट मैरिज की जानकारी स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दी थी। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा था कि कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं, जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद। यहां बहुत शोर है पर यह तुम्हारा है।

Filmy Wrap: अंशुमन झा ने दोबारा की शादी और विद्युत जामवाल की टूटी सगाई, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें