फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: अपनी बेटियों के साथ सुष्मिता ने भी अनुभव किया उतार-चढ़ाव, 'आर्या' पर बात करते हुए किया खुलासा

Wed, 07 Feb 2024 01:30 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक बातचीत के दौरान सुष्मिता ने 'आर्या' सीरीज में अपने किरदार के पीछे अपनी प्ररेणा का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक इस सीरीज में वे मजबूत महिला का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। सुष्मिता इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'आर्या अंतिम वार' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान सुष्मिता ने 'आर्या' सीरीज में अपने किरदार के पीछे अपनी प्ररेणा का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक इस सीरीज में वे मजबूत महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार को अपराध की दुनिया से बचाने के लिए सीमाओं से परे जाती है।
विज्ञापन


मां कभी नहीं चाहती कि उनके बच्चें डरें
सुष्मिता सेन ने कहा, 'बच्चों को अपने खिलाफ जाते देखना हर मां के लिए सबसे बुरा सपना होता है। कोई मां नहीं चाहेगी कि हमारे बच्चे खतरे में हों या असुरक्षित महसूस करें। हम कभी नहीं चाहते कि वे हमारे खिलाफ हों। ये आपने आर्या के पहले भाग में देखा होगा।'

यह भी पढ़ें: Maamla Legal Hai: नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा है जबर्दस्त कोर्टरूम कॉमेडी, इस दिन होगा 'मामला लीगल है' का प्रीमियर
विज्ञापन


बच्चों के साथ उतार चढ़ाव का किया अनुभव
उन्होंने आगे कहा, 'मैं 'आर्या' की तरह इसका अनुभव न करने के लिए आभारी हूं, लेकिन किसी भी मां की तरह मैंने भी अपने बच्चों के साथ उतार-चढ़ाव का अनुभव किया है।' सुष्मिता ने कहा, 'मैंने उन भावनाओं को उस दर्द को अपने किरदार में दिखाया है, जो 'आर्या' के हर सीजन में मेरा किरदार पर्दे पर महसूस करता है।'
विज्ञापन


इस दिन होगी रिलीज
'आर्या अंतिम वार' का ट्रेलर बीते दिनों जारी किया गया था। इसमें सुष्मिता सेन शेरनी बनी नजर आई हैं। यह सीरीज 9 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में सुष्मिता सेन, इला अरुण के अलावा सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, विकास कुमार, गीतांजलि कुलकर्णी, श्वेता पसरीचा, वीरेन वजीरानी, प्रत्यक्ष पंवार, आरुषि बजाज, भूपेन्द्र जादावत और विश्वजीत प्रधान भी नजर आएंगे। इस वेब शो में सुष्मिता सेन एक मजबूत महिला के रोल में नजर आई हैं। इस सीरीज का पहला सीजन इंटरनेशल एमी अवॉर्ड्स में 'बेस्ट ड्रामा' सीरीज में नॉमिनेट किया गया था।

यह भी पढ़ें: Imran Khan: 'जाने तू...' के सीक्वल से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे इमरान! बोले- यह मूवी कई लोगों की कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें