फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: 'जाने तू...' के सीक्वल से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे इमरान! बोले- यह मूवी कई लोगों की कहानी

Wed, 07 Feb 2024 12:41 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई सालों बाद अभिनेता इमरान खान अपनी पहली फिल्म के सीक्वल से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। उनके फैंस इस खबर को सुनकर काफी उत्साहित हैं। 
 
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। अभिनेता ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। इमरान ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं, अब खबर है कि कई सालों बाद अभिनेता अपनी पहली फिल्म के सीक्वल से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। उनके फैंस इस खबर को सुनकर काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


पहली फिल्म के सीक्वल से करेंगे वापसी!
इमरान खान ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि वे बॉलीवुड में अपनी वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी डेब्यू फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के सीक्वल पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें नहीं पता कि इसका सीक्वल बनेगा या नहीं, क्योंकि यह फिल्म कई लोगों की कहानी थी। 

यह भी पढ़ें: Maamla Legal Hai: नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा है जबर्दस्त कोर्टरूम कॉमेडी, इस दिन होगा 'मामला लीगल है' का प्रीमियर
विज्ञापन


फिल्म के सीक्वल को लेकर कही यह बात 
उन्होंने आगे बताया, 'इस फिल्म में जय की बचपन से युवा तक की यात्रा दिखाई गई थी। जाने तू या जाने ना में दो युवाओं की कहानी है, जो बड़े हो रहे हैं। इस फिल्म का समापन इतनी अच्छी तरह से होता है कि मुझे नहीं पता कि इसका सीक्वल बनाया जा सकता है या नहीं।' इमरान ने फिल्म का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, 'फिल्म की शुरुआत में एक सीन दिखाया जाता है, जिसमें हम सभी अदिति की बिल्ली के अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठा होते हैं, जब मैं उसे देखने के लिए झुकता हूं, तो मेरे घुटने से चटकने की आवाज आती है। उम्र के साथ यह और भी बदतर हो गया है।'
विज्ञापन


इमरान खान का वर्कफ्रंट
इमरान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भतीजे हैं। इमरान ने एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मंसूर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। इमरान ने 'जाने तू या जाने ना' से मुख्य अभिनेता के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इमरान ने 'आई हेट लव स्टोरीज', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'मैं और एक तू', 'मटरू की बिजली का मंडोला', 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इमरान को आखिरी बार वर्ष 2016 में आई फिल्म 'कट्टी बट्टी' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट कंगना रनौत नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: Karan Singh Grover: बिपाशा बसु की वजह से करण नहीं दिखाते बेटी देवी का चेहरा, बोले- 'अभी नहीं है इजाजत'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें