फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surbhi jyoti Wedding: 27 अक्तूबर को इस जगह होगी सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की शादी, अलग सी रखी गई शादी की थीम

Tue, 22 Oct 2024 10:17 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति 27 अक्तूबर को सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी के लिए अभिनेत्री ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का एक रिसॉर्ट बुक किया है।
विज्ञापन
सुरभि ज्योति - फोटो : इंस्टाग्राम @surbhijyoti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति और अभिनेता सुमित सूरी 17 अक्तूबर को शादी करने जा रहे हैं। कपल ने इस साल फरवरी में शादी करने की बात कही थी। हालांकि, कुछ कारणों से शादी की तारीख आगे बढ़ गई। अब कपल ने शादी के लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, नैनीताल के एक रिसॉर्ट को बुक किया है।
विज्ञापन

सुरभि ज्योति - फोटो : इंस्टाग्राम @surbhijyoti
इस थीम पर होगी सुरभि और सुमित की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरभि और सुमित ने अपनी शादी के लिए रिसॉर्ट का चुनाव किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की रस्में अनूठे तरीके से होंगी। फिल्म में इको फ्रेंडली तरीकों को अपनाया जाएगा। इससे पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और अंतरिक्ष के महत्व को अलग-अलग तरीकों से समझा जाएगा। प्रकृति को महत्व देते हुए इस शादी को कपल ने प्लान किया है।

Mahira Khan: कौन था रईस के लिए एक्ट्रेस माहिरा खान का नाम सुझाने वाला शख्स, जानकर हो जाएंगे हैरान

सुरभि ज्योति - फोटो : इंस्टाग्राम @surbhijyoti
फरवरी-मार्च में करने वाले थे शादी
खबरों की मानें तो सुरभि और सुमित मार्च में शादी करने वाले थे। इसके लिए उन्होंने राजस्थान में एक जगह का भी चुनाव किया था। इसके लिए वह कई बार उदयपुर, जोधपुर और जयपुर भी गईं, लेकिन कपल शादी की तारीख को सेट नहीं कर पाया और शादी की तारीख आगे बढ़ गई थी। हालांकि, इसके बाद कपल ने अक्तूबर की 27 तारीख को शादी के लिए फाइनल कर दिया है। शादी की रस्में भी जल्द ही शुरू हो जाएंगी।

Nayanthara: नयनतारा की 'नानुम राउडी धान' की रिलीज को हुए नौ साल, सोशल मीडिया पर पति विग्नेश को किया धन्यवाद

विज्ञापन

सुरभि ज्योति - फोटो : इंस्टाग्राम @surbhijyoti
ऐसे हुई थी कपल की पहली मुलाकात
नागिन 3 फेम सुरभि ज्योति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सुमति सूरी और सुरभि ज्योती की पहली मुलाकाता एक म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान हुई थी। दोनों को पहली नजर में प्यार हो गया था। साल 2019 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें