फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा हमेशा मेरे...', सनी देओल ने धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर किया इमोशनल पोस्ट; शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

Mon, 08 Dec 2025 10:34 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Birth Anniversary: आज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी है। एशा के बाद अब सनी ने अपने पिता धरम की याद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र और सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 नवंबर, 2025 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ था। जिसके बाद उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र आज पूरे 90 साल के हो जाते। आज सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र की याद में एक वीडियो के जरिए अपनी भावनाओं को शेयर किया है। 
विज्ञापन

Trending Videos

सनी देओल का पोस्ट
सनी देओल ने अपने दिवंगत पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र का एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा, 'आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं।' इस पोस्ट के साथ सनी ने धर्मेंद्र के प्रति प्यार जताते हुए लिखा कि वह उन्हें बेहद प्यार करते हैं और उन्हें याद करते हैं।

क्या खास है वीडियो में
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो धर्मेंद्र और सनी के किसी वेकेशन के दौरान का लग रहा है। इस वीडियो में धर्मेंद्र ब्लैक हैट लगाए हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र के पीछे पहाड़ और पेड़ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सनी अपने पापा धर्मेंद्र से पूछते हैं, 'पापा आपको मजा आ रहा है?' इस पर धर्मेंद्र जवाब देने से पहले अपने अंदाज में हंसते हैं और कहते हैं, 'मैं बहुत ज्यादा मजा कर रहा हूं मेरे बेटे। यह बहुत खूबसूरत है।'

यह भी पढ़ें: 'मैं परेशान था,' धर्मेंद्र के जन्मदिन पर देओल परिवार के करीबी ने किया याद; आपने पहचाना कौन है यह नन्हा बच्चा

धर्मेंद्र के पोते करण देओल का पोस्ट 
करण देओल ने इंस्टाग्राम पर अपने दादा धर्मेंद्र के साथ एक प्यारी-सी फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'बड़े पापा, मैं आपको देखते-देखते बड़ा हुआ हूं। आप लोगों से कैसे प्यार से मिलते थे, कितनी भी मुश्किल आए, आप हमेशा जमीन से जुड़े रहे- ये सब मैंने आपसे सीखा।' आगे करण ने लिखा, 'आज मैं जो भी अच्छा इंसान बनने की कोशिश करता हूं- शांत दिमाग, दयालु दिल, मजबूत इरादे- ये सब भी आपकी वजह से है।'


 
विज्ञापन

आपकी बहुत याद आती है- करण
करण ने धर्मेंद्र को याद करते हुए आगे लिखा, 'आपका गले लगाना, वो चुपके से दिल को सुकून देना। बिना कुछ बोले सब ठीक कर देना- उसकी मुझे बहुत याद आती है, जितनी मैं बता नहीं सकता।' आगे करण ने लिखा, 'आप जैसा कोई नहीं हो सकता, बड़े पापा। मुझे इतना अच्छा इंसान बनाने और मुझे इतना बेइंतहा प्यार देने के लिए शुक्रिया। मैं आपको हर रोज अपने साथ महसूस करता हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।'

यह भी पढ़ें: ट्रैवल एंग्जायटी को लेकर करण जौहर का दिलचस्प पोस्ट, सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें