फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैवान' की शूटिंग हुई खत्म, सैफ अली खान ने काटा केक, निर्माताओं ने सेट से शेयर की खास तस्वीरें

Mon, 08 Dec 2025 10:13 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Haiwaan Wrap Up: निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी हॉरर फिल्म 'हैवान' की शूटिंग खत्म हो गई है। जिसकी जानकारी खुद फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।
विज्ञापन
हैवान फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म 'हैवान' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पूरी टीम की आखिरी ग्रुप फोटो शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

खत्म हुई 'हैवान' की शूटिंग
आज फिल्म निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर 'हैवान' के सेट से रैप अप की खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सैफ अली खान, फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन और सैयामी खेर समेत कई कलाकार और क्रू मेंबर्स बेहद खुश नजर आ रहे हैं।


 

निर्माताओं ने की खुशी जाहिर
'हैवान' के सेट से शेयर की गई इन तस्वीरों के निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी फिल्म 'हैवान' की शूटिंग पूरी हो गई है। आज हमारा दिल प्यार, शुक्रिया और गर्व से भर गया है। जल्द ही आपसे सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।'
 

'हैवान' का धांसू एक्शन सीन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में एक बहुत बड़ा कार चेज सीन फिल्माया गया है। इसमें 30-40 लग्जरी कारों और करीब 100 जूनियर आर्टिस्ट्स का इस्तेमाल किया गया। यह सीन चर्चगेट (मुंबई) की सड़कों पर लगातार 5 रातों तक शूट हुआ। इस शानदार एक्शन को विश्व प्रसिद्ध स्टंट डायरेक्टर स्टंट सिल्वा ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन

'हैवान' के बारे में
फिल्म 'हैवान' अगले साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक हॉरर फिल्म है। फिल्म 'हैवान' (Haiwaan), मोहनलाल की 2016 की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है।

यह भी पढ़ें: 'मैं परेशान था,' धर्मेंद्र के जन्मदिन पर देओल परिवार के करीबी ने किया याद; आपने पहचाना कौन है यह नन्हा बच्चा..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें