अथिया शेट्टी के 31वें बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। सुनील ने बेटी अथिया के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है, जो अभिनेत्री के हल्दी रस्म की है। फोटो में सुनील दुल्हन बनीं लाडली अथिया के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। पिता-बेटी की ये प्यार भरी फोटो फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है।
तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी बेबी।" अथिया ने अपने पिता को जवाब देते हुए कमेंट किया, "लव यू पापा।" सोनू सूद से लेकर दीया मिर्जा तक सेलिब्रिटीज ने अथिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस भी पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।