फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने बताई बॉलीवुड फिल्मों के न चलने की वजह, बोले- लोग कूड़े के लिए खर्च नहीं करेंगे

Thu, 12 Jan 2023 09:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक मीडिया संस्थान से हुई बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा कि दर्शक अब कूड़े के लिए भुगतान नहीं करना चाहते और यही वजह है कि बॉलीवुड इस दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान सुनील शेट्टी ने उनसे 'बायकॉट ट्रेंड' से छुटकारा दिलाने में मदद की गुजारिश की थी। इसके बाद से एक्टर चर्चा में हैं। सुनील शेट्टी 90 के दशक के लोकप्रिय एक्टर रहे हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड फिल्मों की असफलता पर बात की और इसकी वजह भी बताई। सुनील शेट्टी का मानना है कि आज के दौर में दर्शक फिल्मों के नाम पर कचरे के लिए भुगतान करने को तैयार नहीं है। इसके अलावा उन्होंने और भी कई दिलचस्प बातें कहीं। आइए जातने हैं।

विज्ञापन


बोले- 'मैंने गलतियां की हैं'
हाल ही में एक मीडिया संस्थान से हुई बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा कि दर्शक अब कूड़े के लिए भुगतान नहीं करना चाहते और यही वजह है कि बॉलीवुड इस दौर से गुजर रहा है।सुनील शेट्टी ने कहा कि उनके बच्चे पूछते हैं कि उन्होंने फिल्में करना बंद क्यों कर दिया? इस पर उन्होंने बच्चों को बताया कि उन्होंने काफी गलतियां की हैं और दर्शक अब उस कचरे के लिए भुगतान करने के लिए तैयार नहीं हैं, जो वह दे रहे थे।
Box Office Report: ओपनिंग डे पर थुनिवु-वरिसु में जबरदस्त भिड़ंत, चौथे हफ्ते में भी नहीं थमी अवतार 2 की रफ्तार
विज्ञापन


बॉलीवुड में आए अंतर पर की बात
इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि बॉलीवुड को यह समझने की जरूरत है कि अर्थशास्त्र कैसे काम करता है। मेकर्स फिल्म को बेहतर बनाने के लिए सेलेब्रिटी की फीस पर बजट के आधे से ज्यादा खर्च करने को तैयार नहीं हैं। सुनील शेट्टी ने बातचीत के दौरान 90 के दशक और वर्तमान हालातों के बीच के सबसे बड़े अंतर का खुलासा किया। सुनील शेट्टी ने कहा कि पहले सितारों को इस तरह से जज नहीं किया जाता था, जैसे कि आज के दौर में किया जाता है।
विज्ञापन

आहें भरने पर मजबूर कर देंगी प्रज्ञा जायसवाल की बोल्ड तस्वीरें

'हेरा फेरी 3' में आएंगे नजर
सुनील शेट्टी ने यह भी खुलासा किया कि उनकी पहली फिल्म 'आरजू' बंद हो गई थी। लेकिन, एक्शन में अच्छे होने के कारण उन्होंने दूसरी फिल्में साइन कीं। अगर आज ऐसा होता तो वह बर्बाद हो जाते। सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रिया होती। बता दें कि सुनील शेट्टी आखिरी बार वेब सीरीज 'धारावी बैंक' में नजर आए। इसमें उन्होंने विवेक ओबेरॉय के साथ स्क्रीन शेयर की थी। जल्द ही वह 'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे।
Bollywood: इन फिल्मों में नजर आई रियल लाइफ पिता-बेटे की जोड़ी, पर्दे पर मिलकर मचाया धमाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें