फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuttey Poster Controversy: सिनेमाघरों से पहले कोर्ट पहुंची अर्जुन कपूर की 'कुत्ते', पोस्टर से जुड़ा है विवाद

Wed, 11 Jan 2023 10:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म कुत्ते के नाम और पोस्टर को लेकर रिलीज से पहले विवादों में आ गया है। फिल्म के पोस्टर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।   
विज्ञापन
फिल्म कुत्ते पोस्टर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह सरीखे कलाकारों से सजी फिल्म 'कुत्ते' शुरुआत से अपनी अतरंगी चीजों के चलते सुर्खियों में रही है। फिल्म के नाम से लेकर इसके ट्रेलर तक सभी में दर्शकों को कुछ अलग हटकर देखने को मिला है। जहां फिल्म का नाम जानवरों से प्रेरित है, वहीं इसके ट्रेलर में भरपूर गालियां सुनने को मिली हैं। लेकिन फिल्म से जुड़ी एक और चीज है, जो रिलीज से पहले 'कुत्ते' के लिए गले का फंदा साबित हो रही है। यह और कुछ नहीं बल्कि इस फिल्म का पोस्टर है। दरअसल, फिल्म अपने पोस्टर के कारण रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। 'कुत्ते' के पोस्टर से जुड़ा यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।    

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी की बेटी ने जताई आपत्ति
दरअसल, पुलिस अधिकारी की बेटी ने 'कुत्ते' फिल्म को लेकर जोधपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने 'कुत्ते' फिल्म के टाइटल और पोस्टर पर आपत्ति जताई है। उसने अपनी दलील में कोर्ट से मांग की है कि इस फिल्म का टाइटल बदला जाए। बता दें, जालोर के एडिशनल एसपी नरेंद्र चौधरी की बेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अपनी याचिका में एसपी नरेंद्र चौधरी की बेटी ने 'कुत्ते' के टाइटल को बदलने की मांग की है, जिस पर कोर्ट में 12 जनवरी यानी कल सुनवाई की जाएगी। 
Filmy Wrap: कल रिलीज होगा 'शहजादा' का ट्रेलर और राखी ने बॉयफ्रेंड आदिल से की शादी! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

'कुत्ते' के नाम और पोस्टर पर विवाद
एसपी की बेटी को फिल्म के नाम के साथ ही इसके पोस्टर से भी आपत्ति है। याचिकाकर्ता ने 'कुत्ते' के पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए कहा, 'मेकर्स ने जो पोस्टर रिलीज किया है उसमें सभी कलाकार वर्दी पहने नजर आ रहे हैं और ऊपर कुत्ते का चेहरा लगा दिया गया है। यह पोस्टर गलत दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इसका टाइटल बदला जाए और इसकी रिलीज पर भी रोक लगाई जाए।' अब देखना होगा कि कल कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाती है। 
विज्ञापन

M M Keeravani: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, जानें कौन हैं नाटू-नाटू के कंपोजर एमएम कीरावानी
कब रिलीज होगी फिल्म
'कुत्ते' फिल्म 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, जिसे फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा और कुमुद मिश्रा जैसे कई कलाकार हैं। 
Mission Majnu: सिद्धार्थ का पाकिस्तानी रूप देख बौखलाए पड़ोसी, ट्रोल कर बोले- आदाब, जनाब...बस बन गए PAK निवासी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें