अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म 'सुखी' को लेकर चर्चा में हैं। 22 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इन दिनों एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रचार में जुटी हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर फैली नेगेटिविटी पर अपने विचार साझा किए। बता दें कि शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी वर्कआउट फोटो और तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। मगर, इस प्लेटफॉर्म पर व्याप्त नकारात्मकता और ट्रोलिंग का सामना वह कैसे करती हैं? खुद शिल्पा ने बताया...