खुद के साथ छेड़खानी किए जाने के आरोप लगाते हुए अभिनेत्री गीतिका त्यागी ने 14 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। उसी सिलसिले में जॉली एलएलबी फेम निर्देशक सुभाष कपूर को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
सुभाष पर आरोप है कि उन्होंने गीतिका के उप-नगरीय वर्सोवा स्थित आवास पर उनसे छेड़छाड़ की। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) समाधान धनेधर ने कहा कि इस साल 14 अप्रैल को अभिनेत्री गीतिका त्यागी द्वारा दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के केस के सिलसिले में आज फिल्म निर्देशक सुभाष कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया।