फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के खिलाफ हो रही बड़ी साजिश?

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की एक-दूसरे से तो होड़ चलती ही है, उनके प्रशंसकों के बीच भी मुकाबला लगा रहता है। यही कारण है कि इन दिनों कुछ लोगों को सलमान खान की फिल्म ‘किक’ का शानदार प्रोमो आंखों में खटक रहा है।
विज्ञापन


सलमान की इस फिल्म प्रोमो के जारी होने के बाद उसमें न केवल खामियां निकाली जा रही हैं, बल्कि ऋतिक रोशन की ‘कृष’ और आमिर खान की ‘धूम-3’ से उनकी फिल्म की तुलना भी हो रही है। सलमान इस फिल्म में मास्क लगा कर एक सुपरहीरो की तरह लग रही हैं और उनके स्टंट भी प्रोमो में जोरदार हैं, इन्हीं आधारों पर उनकी ऋतिक और आमिर से तुलना जारी है।

कृष के पोस्टर से तुलना

असल में सलमान का मास्क लगाना उन्हें ‘कृष’ के नजदीक खड़ा रहा है और इस कारण कुछ लोगों को उनसे और ऋतिक के बीच समानताएं दिख रही हैं। इंटरनेट पर ऐसी सैकड़ों तस्वीरें डाल दी गई हैं जिनमें सलमान और ऋतिक मास्क लगाए हुए हैं। इनकी तुलना की जा रही है कि कौन बेहतर दिख रहा है। इसी तरह से सलमान के प्रोमो में दिखाए गए बाइक वाले सीन को लोग आमिर खान के ‘धूम-3’ वाले बाइक स्टंट से जोड़ कर देख रहे हैं।

सलमान के खिलाफ कौन है सक्रिय?

इस तरह से सलमान को तुलना की दोहरी मार इन दिनों पड़ रही है। लेकिन ऐसा नहीं कि लोग सिर्फ उनकी आलोचना ही कर रहे हैं, उनके प्रोमो की तारीफ करने वाले भी लाखों की संख्या में हैं। परंतु सवाल यह है कि सलमान के खिलाफ अचानक दिख रही सक्रियता के पीछे क्या किसी का हाथ है। कोई जानबूझ कर ऐसा कर रहा है? सलमान खेमा इन दिनों यही पता करने में जुटा है।
विज्ञापन

नकल नहीं है यह फिल्म

वैसे निर्माता-निर्देशक साजिद उनकी इस फिल्म की दूसरी फिल्मों से तुलना को लेकर बिल्कुल भी नहीं घबरा रहे हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म बेहद ओरीजनल है और किसी दूसरी फिल्म से जोड़ कर इसे नहीं देख जा सकता। सेलेब्रिटी राइटर चेतन भगत ने यह फिल्म लिखी है। ‘2 स्टेट्स’ की कामयाबी के बाद उनके प्रशंसकों में भी थोड़ा इजाफा हुआ है। यह पहला मौका है जब चेतन कोई ऐसी फिल्म आ रही है जो उनसे उपन्यास पर आधारित नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें