वहीं इसी क्रम में भारत के शानदार डायरेक्टर्स में शुमार एसएस राजामौली ने नई फिल्म की घोषणा की है। बाहुबली और आरआरआर की जबरदस्त सफलता के बाद उन्होंने बुधावर को नई फिल्म का टाइटल और बाकी डिटेल्स शेयर की। इसके साथ ही एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया।
एसएस राजामौली ने 'मेड इन इंडिया' की अनाउंसमेंट टीजर करते हुए ट्विटर (X) पर लिखा, 'जब मैंने पहली बार कहानी सुनी, तो इसने मुझे इमोशनली प्रभावित कर दिया, जितना किसी और चीज ने नहीं किया। एक बायोपिक बनाना अपने आप में मुश्किल काम है, लेकिन भारतीय सिनेमा के पिता के बारे में कल्पना करना और भी ज्यादा चैलेंजिंग है। मेरी टीम इसके लिए तैयार है और कमर कस चुकी है। बेहद गर्व के साथ 'मेड इन इंडिया' प्रेजेंट कर रहा हूं'। बता दें कि इस फिल्म का प्रोडक्शन राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय और वरुण गुप्ता कर रहे हैं। वहीं, 'मेड इन इंडिया' का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ करेंगे।
वहीं, एसएस राजामौली कुछ महीने पहले तक RRR को लेकर चर्चा में रहे थे। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में डंका बजवाया। 95वें अकेडमी अवॉर्ड्स में उनकी फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने से ऑस्कर जीता था। अब वह 'मेड इन इंडिया' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसे वरुण गुप्ता और एसएस राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 'मेड इन इंडिया' को मराठी, तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: लोकी सीजन 2 की प्रीमियर तारीख बदली, जानें अब कब देखने को मिलेगी मार्वल की यह वेब सीरीज?