सलमान खान नहीं बल्कि इस शख्स की वजह से कर रही हैं फिल्म
डायरेक्टर मनीष शर्मा से है पुरानी जान-पहचान
हाल ही में, एक इंटरव्यू में रिद्धी ने कहा, 'मैं फिल्म सुपरस्टार सलमान खान की वजह से नहीं कर रही हूं बल्कि मैंने फिल्म से जुड़े एक दूसरे शख्स की वजह से इस फिल्म में काम करने के लिए हां कहा है।' रिद्धि ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा से उनकी बहुत पुरानी जान-पहचान थी। उन्हीं की वजह से रिद्धि ने इस फिल्म में काम करने के लिए तुरंत हां कर दी थी। इस फिल्म को करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह रिद्धी और डायरेक्टर मनीष शर्मा की दोस्ती थी।
Karan Johar: करण जौहर ने रणवीर सिंह को लेकर किया दिलचस्प खुलासा, अभिनेता को बताया 'मिस्ट्री मैन'
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
'टाइगर 3' की बात करें तो फिल्म की दोनों फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी। फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द ही दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ इमरान हाशमी और रिद्धि डोगरा अहम भूमिका में नजर आएंगे। फैंस को भाईजान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।