फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: 'डंकी', 'फिर आयी हसीन दिलरुबा' की शूटिंग पूरी कर घूमने निकलीं तापसी, साझा कीं तस्वीरें

Fri, 08 Dec 2023 01:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मालदीव के गुलाबी मौसम में वे गुलाबी रंग के को-औरड सेट पहनी तापसी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री तापसी पन्नू जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगी। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पहली बार किंग खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। फिलहाल 'डंकी' फिल्म से जुड़े सभी सितारे इसके प्रमोशन में जुटे हैं। वही तापसी पन्नू इन दिनों 'डंकी' के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'फिर आयी हसीन दिलरुबा' की शूटिंग समाप्त करके छुट्टियों के लिए अपनी पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन पर जा पहुंची हैं। 

विज्ञापन


सैर-सपाटे पर निकलीं अभिनेत्री
तापसी पन्नू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।  मालदीव के गुलाबी मौसम में, गुलाबी रंग के को-औरड सेट पहनी तापसी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इन फोटोज में तापसी को बिल्कुल नैचुरल रूप में धूप सेंकते हुए देखा जा सकता है। 'डंकी' स्टार तापसी ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'फिल्म 'डंकी' और 'फिर आयी हसीन दिलरुबा' की शूटिंग खत्म करके मैं अपनी फेवरेट जगह पर हूं। इस छुट्टी की मुझे बेहद दरकार थी। ये वही जगह है, जिसे देखते ही पहली नजर में मुझे इससे प्यार हो गया था'। 
विज्ञापन

Fighter Teaser: खत्म हुआ इंतजार! ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' का दमदार टीजर हुआ जारी, दिखा जबर्दस्त एक्शन
विज्ञापन


'डंकी' को लेकर हैं बेहद उत्साहित
आपको बता दे कि 'डंकी' के रिलीज से पहले इस साल तापसी पन्नू की एक और फिल्म आयी थी 'ब्लर', जो सस्पेंस थ्रिलर थी। फिल्म में तापसी की बहन की मौत हो जाती है, जो देख नहीं सकती थी। उसकी मौत के बाद तापसी पन्नू के किरदार को भी देखने में दिक्कत होने लगती है और फिर फिल्म की कहानी अनफोल्ड होती है। अलग किस्म की फिल्में और लीक से हट कर अपने किरदारों के लिए चर्चा में रहने वाली तापसी के लिए राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म बेहद खास है। 
Thursday Box Office Report: 'एनिमल' की तूफानी पारी जारी, बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी है 'सैम बहादुर'

ये हैं तापसी के आगामी प्रोजेक्ट
बात करें 'डंकी' की तो इसमें शाहरुख और तापसी पन्नू के अलावा विक्की कौशल भी अहम रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 21 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं बात करें 'फिर आयी हसीन दिलरुबा' की तो ये फिल्म अगले साल जनवरी में नेटफ्लिक्स पर आएगी। तापसी 'फिर आयी हसीन दिलरुबा' में विक्रांत मैसी के साथ दिखेंगी तापसी पन्नू।
Jawan: ASTRA अवार्ड्स में होगा 'जवान' का जलवा, सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर श्रेणी में नामांकित हुई फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें