तेलुगु सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में प्रभास एक दमदार पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बड़े पर्दे पर प्रभास को वर्दी में देखने के लिए प्रशंसक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान कथित तौर पर 'स्पिरिट' में खलनायक का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान और करीना कपूर खान फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। अगर यह कास्टिंग समाचार सच है, तो यह वास्तविक जीवन में विवाहित जोड़े द्वारा स्क्रीन पर विलेन की भूमिका निभाने का एक दुर्लभ उदाहरण है। 'एलओसी कारगिल', 'ओमकारा', 'टशन', 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' के बाद यह जोड़ी छठी बार स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएगी।
'स्पिरिट' के लिए संदीप रेड्डी वंगा और प्रभास पहली बार साथ आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को 500 करोड़ के भारी भरकम बजट से तैयार किया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 'स्पिरिट' की बात करें तो इसका निर्माण वह टी-सीरीज के साथ मिलकर कर रहे हैं। 'स्पिरिट' की शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू हो सकती है। प्रभास की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह 'राजा साब' नाम की हॉरर कॉमेडी फिल्म और 'सलार' के अगले भाग में भी नजर आने वाले हैं।
Do Patti: काजोल और कृति सेनन की 'दो पत्ती' की रिलीज पर आया अपडेट, इस महीने दस्तक दे सकती है फिल्म
संदीप रेड्डी वांगा की बात करें तो, वह अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल पार्क' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं, जो उनकी बड़ी हिट 'एनिमल' का सीक्वल है। इसमें रणबीर कपूर, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, सैफ अली खान जल्द ही 'देवरा पार्ट वन' और करीना कपूर खान 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगी।