फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी मामला: एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल हुईं गिरफ्तार, 200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला

Sun, 05 Sep 2021 10:07 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। EOW ने मकोका के तहत आरोपी सुकेश और उसके सहयोगियों पर केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन
लीना मारिया पॉल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। EOW ने मकोका के तहत आरोपी सुकेश और उसके सहयोगियों पर केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस केस में अभी और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। बता दें कि लीना पॉल सुकेश चंदशेखर की पत्नी हैं। बीते दिनों से चर्चा में रहे 200 करोड़ की रंगदारी के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


इस ठगी के मामले में सुकेश के साथ उनकी पत्नी और फिल्म एक्ट्रेस लीना पॉल शामिल थीं। पुलिस ने लीना को गिरफ्तार उसके पति सुकेश चंद्रशेखर से पूछताछ के बाद की है। सुकेश व उसके अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इस मामले में उसे रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसपर मकोका का मामला भी दर्ज कर लिया है। ठगी के इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) भी जांच कर रही है। 

जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें कि रोहिणी जेल से उगाही के मामले में गिरफ्तार जालसाज सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा के बाद अब प्रवर्तन निर्देशालय (ई़डी) ने मामला दर्ज किया था। इससे पहले अपराध शाखा ने जेल में बंद रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी जापना सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। ईडी ने शाखा द्वारा दर्ज मामले के आधार पर नया मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


दो सौ करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत
इससे पहले रैनबैक्सी के दूसरे पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति ने शाखा में दो सौ करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत की थी। शाखा ने सुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और आपराधिक षड़यंत्र रचने का एक और मामला दर्ज किया गया था। 

दोनों भाई तिहाड़ जेल में बंद
रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर और शिविंदर सिंह के खिलाफ रेलिगेयर फिनवेस्ट और रेलिगेयर इंटरप्राइज ने 2397 करोड़ रुपये का गबन का आरोप लगाया था। इस मामले में दोनों भाइयों को वर्ष 2019 में आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों भाई अक्तूबर 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

अदिति की शिकायत पर स्पेशल सेल ने दर्ज किया था मुकदमा
शिविंदर की पत्नी अदिति की शिकायत पर स्पेशल सेल ने मुकदमा दर्ज किया था और इस मामले में रोहिणी जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से मोबाइल फोन मिले थे। अदिति ने अपनी शिकायत में बताया था कि जून 2020 को उसके पास एक कॉल आया था। जिसने खुद को मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर उनके पति को जमानत दिलाने में मदद का झांसा दिया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें