फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: नयतनारा ने इंडस्ट्री में आए बदलाव पर की बात, बोलीं- अब दर्शक चेहरा देखकर आंकलन नहीं करते

Wed, 11 Oct 2023 03:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नयनतारा ने अपने करियर में रजनीकांत, चिरंजीवी, नागार्जुन, विजय और विक्रम समेत साउथ के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। वहीं, बॉलीवुड में उन्होंने शाहरुख जैसे सुपरस्टार के साथ पहली फिल्म की है।
विज्ञापन
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। दर्शक फिल्म में उनके अभिनय के मुरीद हो गए हैं। फिल्म की रिलीज को महीनेभर से अधिक हो गया, मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार है। बता दें कि इस फिल्म से पहले भी नयनतार कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हाल ही में नयनतारा ने इंडस्ट्री में अपनी उपस्थिति को लेकर बात की। 

विज्ञापन


खुद को बताया भाग्यशाली
बता दें कि नयनतारा ने अपने करियर में रजनीकांत, चिरंजीवी, नागार्जुन, विजय और विक्रम समेत साउथ के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। वहीं, बॉलीवुड में उन्होंने शाहरुख जैसे सुपरस्टार के साथ पहली फिल्म की है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान नयनतार ने कहा कि 'इंडस्ट्री और मेरे फैंस ने मुझे जो ओहदा दिया है और मशहूर फिल्म निर्माताओं और अनुभवी तकनीशियनों से जो  सम्मान मुझे मिला है, वह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं'।
Joe-Sophie: प्रियंका के जेठ और जेठानी के बीच फिर विवाद गहराया, बेटियों की कस्टडी का मामला कोर्ट तक पहुंचा
विज्ञापन


महिलाओं की भूमिका पर कही ये बात
नयनतारा ने कहा, 'मुझे लगता है कि समय बदल रहा है। लोग अब सितारों को उनकी फेस वैल्यू के आधार पर आंकने के बजाय उनके किरदारों के आधार पर उन्हें देख रहे हैं। इसके अलावा महिलाएं जिस तरह के किरदार अब अदा कर रही हैं, उन्हें भी वे खूब पसंद कर रहे हैं'। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं हमेशा लोगों को खुद को स्वीकार करने और प्यार करने के पक्ष में हूं। जैसे आप हैं, खुद से प्यार करना'।
विज्ञापन

Mira Nair: मामी फिल्म फेस्टिवल के जूरी सदस्यों की अध्यक्षता करेंगी मीरा, कहा-अपनी कहानियों को खुद बताना पड़ेगा

भंसाली के साथ होगी नयनतारा की अगली फिल्म?
बता दें कि 'जवान' के बाद फैंस की नजर नयनतारा की अगली फिल्म पर है। हाल ही में नयनतारा को लेकर खबर आई कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में नजर आ सकती हैं। इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में उन्हें अप्रोच किया गया है। फिल्म में वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ अहम किरदार अदा करती दिखेंगी। हालांकि, फिलहाल आधिकारिक रूप से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
Hindi Films In Israel: इस्राइल में लोकप्रिय रही हैं हिंदी फिल्म, संगम से द कश्मीर फाइल्स तक खूब मिलीं तालियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें