फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooraj Pancholi: करीना कपूर से पहले सूरज पंचोली दिखाएंगे ‘जाने जां’ का जादू, कल होगी शानदार म्यूजिकल वापसी

Mon, 11 Sep 2023 02:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

जिया खान सुसाइड केस में करीब एक दशक तक कानूनी लड़ाई लड़ने वाले सूरज पंचोली के लिए अब अच्छे दिन लौट रहे हैं। निजी जिंदगी के साथ-साथ उनके करियर की गाड़ी भी रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। फैंस को लंबे वक्त से उनकी वापसी का इंतजार है और अब यह इंतजार पूरा हो रहा है। सूरज पंचोली 70 के दशक के क्लासिक 'जाने जा' के रिक्रिएट वर्जन के जरिए वापसी कर रहे हैं। इसकी पुष्टि खुद उन्होंने की है। यह गाना कल रिलीज होगा।

विज्ञापन

सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निम्रत संग जमेगी जोड़ी
बता दें कि सूरज पंचोली इसमें एक्शन पैक अवतार में नजर आएंगे। इस गाने में निम्रत कौर भी उनके साथ हैं। सूरज और निम्रत पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। 'जाने जां' के रिक्रिएट वर्जन को आतिफ असलम और असीस कौर ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। मशहूर डीजे चेतस ने इस ट्रैक को री-प्रोड्यूस किया है। कुल मिलाकर गाने को हर तरह से शानदार बनाने की तैयारी की गई है।
Jawan Blockbuster: बॉक्स ऑफिस के बादशाह के सामने राजकुमार का सरेंडर, इस हफ्ते नहीं रिलीज होगी दूसरी कोई फिल्म

सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस वजह से 'जाने जां' के लिए कही हां
'जाने जां' के साथ अपने कमबैक को लेकर सूरज पंचोली बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे पिछले सिंगल के बाद मुझे ढेर सारे ऑफर मिले, लेकिन मुझे कोई खास नहीं लगा। 'जाने जां' गाने को मैंने लिया, क्योंकि इसे मेरे बचपन के दोस्त चेतस ने रिक्रिएट किया है। उनका काम मुझे बेहद पसंद है और मुझे लगता है कि वह बॉलीवुड के शानदार डीजे में से एक हैं।' 

Kaala: 'उन्हें कुछ अलग करते देख मैं उत्साहित हो गया था', काला में हितेन को कास्ट करने पर बोले बेजॉय नांबियार
विज्ञापन

सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
करीना से पहले दिया फैंस को तोहफा
सूरज पंचोली का कहना है, 'मुझे खुशी है कि यह गाना सिर्फ एक रोमांटिक नंबर नहीं है, बल्कि इसमें एक्शन का भी तड़का है। गाने के पहले फ्रेम से आखिरी फ्रेम तक दर्शकों को एक्शन और फाइट देखने को मिलेगी।' 'यह गाना कल यानि 12 सितंबर को रिलीज होगा। गौरतलब है कि इसी गाने पर करीना कपूर की ओटीटी फिल्म का भी नाम रखा गया है। इस गाने पर वह इस फिल्म में थिरकती भी नजर आएंगी। मगर, बेबो से पहले सूरज फैंस को तोहफा दे रहे हैं।


AR Rahman: एआर रहमान के कार्यक्रम में पसरी दिखी अव्यवस्था, संगीतकार और आयोजकों पर फूटा फैंस का गुस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें