काला में हितेन को कास्ट करने पर बोले बेजॉय नांबियार
'काला' नाम से ही साफ हो रहा है कि यह एक रोमांचक, रोलकोस्टर सवारी का वादा करती है। टीजर की शुरुआत भी बैकग्राउंड में खून से लथपथ बदले की गाथा से हो रही है, जो युद्ध के मैदान पर भीषण युद्ध और गुप्त उद्देश्यों वाले कैरेक्टर्स के दृश्यों के साथ एक मनोरम वर्णन कर रही है। हितेन तेजवानी भी इस वेब सीरीज से ओटीटी में एक नए सफर की शुरुआत करने वाले हैं।
हितेन को कुछ अलग करते देख उत्साहित हो गए थे निर्देशक
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में निर्देशक ने हितेन तेजवानी की कास्टिंग का खुलासा करते हुए कहा, 'मैं उन्हें काफी समय बाद देख रहा था, क्योंकि मैंने उन्हें सिर्फ टीवी पर ही देखा था। कास्टिंग करने वाले लोग एक अन्य भूमिका के लिए उनका टेस्ट कर रहे थे और मुझे यह काफी लगा। टेस्ट के दौरान हितेन ने कुछ ऐसा किया, जो मैं खुद पहली बार देख रहा था। हितेन को देखकर ही मैंने वेब सीरीज एक अलग शेड को बनाया और इसकी भूमिका भी मैंने हितेन को ही दी थी। मैंने जैसे ही उनसे वेब सीरीज को लेकर बात किया उन्होंने तुरंत हामी भर दी और ऐसे ही उनकी कास्टिंग भी हो गई।'
वेब सीरीज में ये सितारे आएंगे नजर
'काला' की बात करें तो, इसमें अविनाश तिवारी, रोहन विनोद मेहरा, निवेथा पेथुराज, ताहेर शब्बीर और हितेन तेजवानी जैसे सितारे लीड रोल में हैं। वेब सीरीज के टीजर ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है। अब ऑडियंस वेब सीरीज के स्ट्रीम होने के इंतजार में है।