फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद के नाम पर बनाई गई भारत की सबसे बड़ी थाली, 20 लोग एकसाथ खा सकते हैं खाना

Sun, 19 Feb 2023 05:14 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह भारत की सबसे बड़ी बिरयानी की थाली के बराबर में खड़े हैं। इस थाली का नाम सोनू सूद के नाम पर रखा गया है। जिसे कम से कम 20 लोग एक साथ खा सकते हैं। 
विज्ञापन
Sonu Sood - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनू सूद बॉलीवुड के दमदार एक्टर माने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय के दमपर पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्में बनाई हैं। हालांकि इन दिनों वह फिल्मों से दूर चल रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी वह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने लाखों लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया था। जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने रहते हैं। लोग उनको अपना भगवान मानते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कोई फैन या परेशान शख्स ट्विटर पर सोनू को टैग करके मदद मांगता है तो भी वह उसकी मदद करते हैं। इस वजह ये साउथ में तीन जगह अभिनेता का मंदिर बनाया जा चुका है। एक बार फिर से वह भारत की सबसे बड़ी थाली को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

विज्ञापन


सोनू सूद को फैन ने दिया अनोखा सम्मान
दरअसल, सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सोनू सूद भारत की खाने की सबसे बड़ी थाली के बराबर में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह थाली काफी बड़ी है और वह पूरी तरह से बिरयानी से भरी हुई है। इस थाली के पास खड़े होकर सोनू सूद पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अभिनेता के साथ उनके फैंस भी खड़े नजर आ रहे हैं।  इस तस्वीर को साझा करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा है कि भारत की सबसे बड़ी थाली, जिसका नाम मेरे नाम पर रखा गया है। एक शाकाहारी व्यक्ति जो बहुत कम खाना खाता है, उसके नाम पर 20 लोगों की खाने की थाली कैसे हो सकती है। 

Pathaan Collection: 'बाहुबली 2' पर भारी पड़ा 'बादशाह' का दांव, प्रभास की फिल्म को पछाड़ पठान ने बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोरोना महामारी के दौरान जीता था लोगो ंका दिल
आपको बता दें कि इस बड़ी बिरयानी थाली की खास बात यह है कि इसका नाम सोनू सूद के नाम पर रखा गया है। सोनू सूद को यह अनोखा सम्मान हैदराबाद के जिसमत जेलमंडी ने दिया है। जिसको लेकर सोनू सूद ने पोस्ट में जानकारी दी है। कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों की मदद करने के कारण उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। जिसके चलते वह अक्सर किसी न किसी सम्मान से नवाजे गए हैं। फैंस से अपने तरीके से सोनू सूद पर प्यार लुटाया है। यहां तक कि फैंस उन्हें रियल हीरो कहकर बुलाते हैं। 

Kartik Aaryan: कार्तिक का चालान काटने के बाद मुंबई पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट, लिखा- डोंट डू द 'भूल'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें