बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के पिता के घर बीते दिन चोरी हुई थी, जिसके बारे में सुन सभी परेशान हो गए थे। सिनेमा की दुनिया के लोगों के बीच बढ़ती चोरी की घटनाएं सबको परेशान कर रही हैं। सोनू निगम के पिता से पहले सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के घर भी लाखों के गहने चोरी हुए थे। हालांकि, वह केस अब सुलझ चुका है और खबर है कि सोनू निगम के पिता के घर चोरी करने वाला शख्स भी गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन
Bheed Box Office Collection: 'अनुभव' के बावजूद नाकाम रही 'भीड़', पहले ही दिन लाखों में सिमटी कमाई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम के घर हुई चोरी के मामले को मुंबई पुलिस ने सुलझा लिया है। 72 लाख रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया है। चोरी करने वाले शख्स का नाम रेहान है। रेहान अगम कुमार निगम के यहां पहले ड्राइवर था। उसके पास से पुलिस ने 70 लाख 70 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
रेहान पर जताया था शक
गौरतलब है कि अगम निगम के घर से 72 लाख रुपये की चोरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। सोनू निगम के पिता ने पहले ही पुलिस को बताया था कि उन्हें रेहान पर शक था, जो उनके यहां ड्राइवर का काम करता था। सोनू निगम के पिता को शक था कि रेहान डुप्लीकेट चाबी लेकर फ्लैट में घुसा है और उसने बेडरूम में डिजिटल लॉकर से 72 लाख रुपए चोरी किए हैं।
Bholaa: अजय देवगन की फिल्म का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, 'दिला है भोला' पर फैंस ने ऐसे दिया रिएक्शन