फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: अगले मिशन की तैयारी में हैं कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर दिखाई नए प्रोजेक्ट की झलक

Fri, 24 Mar 2023 05:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन इन दिनों हिंदी सिनेमा का सबसे चर्चित सितारों में से एक हैं। पिछले साल आई उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने शानदार कलेक्शन किया था और सफलता हासिल की थी। इस फिल्म के बाद अभिनेता सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा रिलीज हुई थी। इस फिल्म से भी दर्शकों को भूल भुलैया 2 जैसी उम्मीद थी, लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


नई फिल्म की घोषणा?
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। इसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'अपने अगले मिशन प्रोटीन पुलिस के लिए तैयार हूं'। इस पोस्ट में पुलिस का एक आईडी कार्ड नजर आ रहा है, जिसमें कार्तिक आर्यन की तस्वीर लगी हुई है। ऊपर प्रोटीन पुलिस लिखा है और नीचे अभिनेता के नाम के साथ स्पेशल एजेंट लिखा हुआ है। 
 






View this post on Instagram









 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Bhojpuri Actress: रोमांटिक ही नहीं, एक्शन सीन करने में भी आगे हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखकर रह जाएंगे दंग

पसंद आया अभिनेता का लुक
हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह लुक उनकी नई फिल्म का है या फिर किसी एड शूट का है। अभिनेता का यह लुक लोगों को पसंद आ रहा है। इसके कमेंट में एक शख्स ने लिखा, 'आजकल लोग प्रोटीन शेक भी चुराने लगे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यस, हम आपके अगले मिशन के लिए हमेशा तैयार हैं'।' वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा, 'अरेस्ट करो फिर सोयाबीन को।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें