अनिल कपूर को देखकर सोनम के मुंह से निकला ये शब्द
अनिल कपूर अपनी लाड़ली सोनम कपूर को एयरपोर्ट पर लेने के लिए पहुंचे थें। सोनम कपूर एयरपोर्ट टर्मिनल से जैसे ही बाहर निकली उनके सामने उनके पिता अनिल कपूर खड़े हुए थें। अपने पिता को देखते ही सोनम कपूर के मुंह से एक ही शब्द निकला जो था 'पापा।' सोनम कपूर अपने पिता को देखकर पूरी तरह से भावुक हो गईं। अनिल कपूर को देखते ही बेटी सोनम कपूर ने उन्हें अपने गले से लगा लिया और वो रो पड़ीं, लेकिन मीडिया के सामने सोनम सिर नीचे करके अपने आंसुओ को छुपाती हुईं नजर आईं। अनिल कपूर ने भी बेटी के आंसू पोछकर उन्हें प्यार से पुचकारा। हालांकि उन्होंने थोड़ी देर में खुद को संभाल लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी वीडियो
सोनम की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये वीडियो देखने के बाद उनके प्रशंसक भी काफी इमोशनल हो गए। बता दें कि अनिल कपूर ने भी एक मीडिया बातचीत में ये कहा था कि वो हर माता-पिता की तरह वो भी अपने बच्चों को याद करते हैं। जब उनके बच्चें उनसे दूर होते हैं तो वो उन्हें याद करते हैं। उनकी चिंता होती है। अनिल कपूर ने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं कि हम एक टेक्नोलॉजी युग में हैं, जहां हम अपने बच्चों को देख सकते हैं और उनका हाल चाल ले सकते हैं।बता दें कि ऑफ-स्क्रीन के साथ पिता और बेटी की ये जोड़ी बड़े परदे पर भी नजर आ चुकी है।