हुमा ने तस्वीर की साझा
अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए हुमा कुरैशी ने लिखा, ‘हैप्पी हैलोवीन। बीती रात की तस्वीर। उनकी इस तस्वीर पर कमेन्ट करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ‘तुम मेरी तस्वीर बिना मेरी अनुमति के क्यों पोस्ट कर रही हो और ऐसा दिखा रही हो जैसे ये तुम्हारी खुद की तस्वीर हो’। सोनाक्षी के अलावा ट्विंकल खन्ना ने भी हुमा की इस तस्वीर पर कमेंट किया।
साकीब सलीम ने भी किया कमेंट
हुमा कुरैशी के पोस्ट पर उनके भाई साकिब सलीम ने भी कमेंट किया। साकिब ने सोनाक्षी का साइड लेते हुए लिखा, ‘यहां भी चीटिंग’। जिसके बाद सोनाक्षी ने जवाब देते हुए कहा, ‘ये चाहती है कि लोग इन्हें खूबसूरत बुलाए इसलिए ये मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कर रही है। सक्कू प्लीज समझाओ इसे’। हुमा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनकी फिल्मों की बात की जाए तो वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेलबॉटम में नजर आ चुकी हैं।