फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी संग जहीर के रिश्ते पर बहन सनम रतनसी का सीधा जवाब, बोलीं - मैं इस पर कोई...'

Thu, 09 Jun 2022 02:20 AM IST
शशि सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : Social media
इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में एक और नए स्टार कपल चर्चा में बने हुए हैं। वो हैं सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल। लंबे समय से दोनों के रिलेशन में होने की खबरें थीं, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन सोनाक्षी के जन्मदिन पर अपनी पोस्ट से जहीर ने अभिनेत्री संग अपने रिश्ते पर आधिकारिक मोहर लगा दी है। इस बारे में अब जहीर इकबाल की बहन सनम रतनानी का रिएक्शन सामने आया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम, जहीर इकबाल
जन्मदिन पर लगी रिश्ते पर आधिकारिक मुहर...
हाल ही में जहीर इकबाल ने जन्मदिन पर पोस्ट साझा कर अपने प्यार का इजहार किया है। वहीं सोनक्षी ने भी इस पर अपनी हां को शामिल कर दिया है। अभिनेता जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था,  जिसमें दोनों के खूबसूरत पलों की झलकियां हैं, इसी पोस्ट के साथ जहीर ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे, मुझे न मारने के लिए शुक्रिया, आई लव यू। 
विज्ञापन

3 of 4
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया हाउस से बातचीत में जब जहीर इकबाल की वह सनम रतनसी से सोनाक्षी संग उनके भाई के रिलेशन को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा, मैं इसपर कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूं। बता दें कि जहीर फिल्मों की दुनिया का उभरता हुआ सितारा हैं, वहीं उनकी बहन इंडस्ट्री में स्टाइलिस्ट हैं और कई बड़े सेलिब्रिटीज को स्टाइल कर चुकी हैं।


 
विज्ञापन

4 of 4
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : Social media
सोनाक्षी और जहीर के रिश्तें पर आधिकारिक मुहर लगने के बाद से ही लगातार दोनों की शादी की अटकलें और भी ज्यादा तेज हो गई हैं। ऐसे में सोनाक्षी ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा, क्यों हाध धोकर मेरी शादी के पीछे पड़े हो। साथ ही कैप्शन में सोनाक्षी ने यह भी लिखा,मेहंदी, हल्दी सब कुछ फिक्स हो गया हो तो प्लीज मुझे बता दे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें