सलमान खान और संगीता बिजलानी के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों जोर-शोर से गूंजते थे। दोनों की शादी होने वाली थी कार्ड छप चुके थे, लेकिन आखिरी वक्त में शादी टूट गई। शादी टूटने की बात तो सभी जानते हैं, लेकिन शायद यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर शादी टूटी क्यों थी। संगीता बिजलानी को आखिर सलमान के बारें में ऐसा क्या पता चल गया था, या उन्होंने ऐसा क्या देख लिया था, जिस वजह से उन्होंने इनकार कर दिया।
क्यों टूटी संगीता बिजलानी की शादी
दरअसल सोमी अली का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह संगीता और सलमान की शादी टूटने की वजह के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। सोमी कहती हैं कि शादी के कार्ड छप चुके थे, लेकिन संगीता ने सलमान को मेरे अपार्टमेंट में रंगे हाथों पकड़ लिया था। जो सलमान ने संगीता के साथ किया वही मेरे साथ हुआ, इसी को कर्मा कहते हैं, जब मैं थोड़ी बड़ी हुई तो मुझे इसके बारे में समझ में आया।
इसे भी पढ़ें- Varun Sharma: वीडियो इंटरव्यू में वरुण ने सुनाए दिलचस्प किस्से, मां के पराठे बेचकर लूटते थे मजे और एक दिन...
इसलिए सलमान से शादी करना चाहती थीं सोमी
आगे सोमी अली कहती हैं कि उनको सलमान पर क्रश था, इसीलिए वह उनसे शादी करने आई थीं। इसके बाद वह बताती हैं सलमान उनका शोषण करते थे, लेकिन इसके पीछे का तर्क वह अपनापन बताती हैं। सोमी अली कहती हैं, 'सलमान कहते थे कि मैं पड़ोस की लड़की को क्यों नहीं मारता हूं, मैं तुमको इसलिए मारता हूं क्योंकि मैं प्यार करता हूं। मैं इतनी बेवकूफ थी कि मैंने जर्नलिस्ट को हेडलाइन दे दी कि वह मुझे मारते हैं क्योंकि वह मेरी केयर करते हैं।'