फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tumbbad: सोहम शाह ने 'तुम्बाड' के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा हॉरर फैंटेसी फिल्म का दूसरा भाग?

Thu, 18 May 2023 03:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता सोहम शाह ने 'तुम्बाड' के सीक्वल पर खुलकर बात करते हुए बताया है कि टीम फिल्म के अगले भाग पर कैसे काम कर रही है।
विज्ञापन
तुम्बाड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राही अनिल बर्वे और आनंद गांधी की 'तुम्बाड' पिछले कुछ दशकों में सबसे बेहतरीन हॉरर-फैंटसी फिल्मों में से एक है। सोहम शाह की मुख्य भूमिका वाली 2018 की फिल्म को देश भर में कई लोगों ने पसंद किया था। समय के साथ फिल्म ने एक कल्ट का दर्जा हासिल किया है और प्रशंसक उसी के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

तुम्बाड - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, सोहम शाह ने इस पर खुलकर बात की और कहा कि एक या दो सीक्वल पर निश्चित रूप से विचार किया जा रहा है। हालांकि, यह अभी नहीं होगा। अभिनेता ने कहा कि अभी सीक्वल लिखा जा रहा है। 'तुम्बाड' को रिलीज हुए पांच साल हो चुके हैं, लेकिन वह अभी भी सीक्वल के लिए आईडिया को स्क्रिप्ट के रूप में पेपर पर उतरने  की कोशिश कर रहे हैं।

Ali Fazal: हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' से रिलीज हुआ अली फजल का पहला पोस्टर, सख्त लुक में अभिनेता ने जीता फैंस का दिल

 

सोहम शाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि पहली फिल्म ने कल्ट का दर्जा हासिल कर लिया है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह सीक्वल की कहानी से समझौता कर सकते हैं, क्योंकि यह मास्टरपीस के साथ अन्याय होगा। 'तुम्बाड' की असामान्य कहानी के बावजूद सोहम को यकीन था कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

Dipika kakar: दीपिका कक्कड़ को प्रेग्नेंसी में इस बीमारी ने घेरा, एक्ट्रेस ने बताया कैसे रख रहीं खुद का ख्याल

 
विज्ञापन

दहाड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि वह कुछ अलग कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपने जीवन के सात साल उसी के लिए दिए। सोहम वर्तमान में सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया और विजय वर्मा अभिनीत अपनी रिलीज हुई वेब सीरीज 'दहाड़' के लिए शानदार समीक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Shefali Shah: अपने जन्मदिन के जश्न की खास तैयारी कर रहीं शेफाली, परिवार को थमाई प्लानिंग लिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें