फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूटीन: सुबह-सुबह उठकर ये मजेदार काम करते हैं कुणाल खेमू और इनाया, सोहा अली खान ने दी जानकारी

Wed, 14 Jul 2021 07:37 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सुबह-सुबह उठकर ये मजेदार काम करते हैं कुणाल-इनाया 
  • सोहा अली खान ने साझा किया सीसीटीवी फुटेज 
  • सोशल मीडिया पर कुणाल-इनाया का वायरल हुआ वीडियो 
विज्ञापन
सोहा अली खान - फोटो : Instagram Post
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहा अली खान की बेटी इनाया बी-टाउन के सबसे लोकप्रिय बच्चों में से एक हैं। तैमूर की तरह ही वो भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जब भी इनाया का कोई वीडियो सामने आता है वो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में सोहा अली खान ने पति कुणाल खेमू और अपनी बेटी का एक ऐसा मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो के साझा करते हुए सोहा अली खान ने बताया कि सुबह-सुबह उठकर कुणाल खेमू और इनाया क्या करते हैं।

विज्ञापन


सोहा अली खान ने सीसीटीवी फुटेज किया साझा

सोहा अली खान द्वारा साझा किए हुए इस वीडियो में सुबह के साढ़े 6 बजे हैं। इस सीसीटीवी फुटेज में इनाया और कुणाल खेमू डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुणाल खेमू डांस कर रहे हैं और उनकी बेटी इनाया पहले तो नींद से उठकर उनकी तरफ बड़े ही प्यार से देख रही है, उसके बाद वो कुणाल खेमू से इस वीडियो में कुछ कहती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियों को देखने के बाद फैंस भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन

सोहा अली खान - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि ये वीडियो सात जुलाई का है। इस वीडियों को साझा करते हुए सोहा अली खान ने कैप्शन में लिखा, 'सुबह-सुबह साढ़े छह बजे हमारे घर में।' इस वीडियो में अपने पिता को इस तरह दिल खोलकर डांस करते हुए देखने के बाद इनाया भी अपने नन्हें कदमों को नहीं रोक पाईं और पिता के डांस को फॉलो करने लगी। इन दोनों के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है और इनाया और कुणाल मस्ती में गाना गाते डांस कर रहे हैं। कुणाल का बेटी के साथ बच्चा बनकर इस तरह से डांस करने वाले इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया। पिता और बेटी की बॉन्डिंग को दर्शाता ये वीडियो बहुत ही शानदार है।

प्रशंसकों ने दी ये प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखने के बाद प्रशंसक अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये बहुत ही प्यारा है। पिता और बेटी का ये बॉन्ड बहुत अद्भुत है।  दूसरे यूजर ने लिखा, 'आज के दिन में देखी गई सोशल मीडिया पर ये सबसे प्यारी चीज है।'किसी यूजर ने कहा, 'बहुत प्यारा, भगवान आपको खुश रखे।' कई यूजर्स ने तो इमोजी भेज कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। सोहा अली खान और कुणाल खेमू बेटी इनाया के साथ मस्ती करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें