इस बारे में प्राइम वीडियो के डायरेक्टर व कंटेट हेड इंडिया विजय सुब्रमण्यम कहते हैं, “कॉमेडी हमेशा से प्राइम वीडियो की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली शैलियों में से एक रही है। 'चाचा विधायक है हमारे', 'पंचायत' और 'हॉस्टल डेज' जैसी कॉमेडियों को जबर्दस्त क़ामयाबी मिली है। हम हॉस्टल की ज़िंदगी की खूबसूरती को वैसा ही बनाए रखते हुए, होस्टल डेज़ का मस्ती से भरा दूसरा भाग पेश करने को लेकर रोमांचित हैं। हम टीवीएफ के साथ मिलकर युवाओं के लिए हलचल मचाने वाली, अपने जैसे लगने वाली, दिलचस्प और मनोरंजक कहानियां पेश करने की कोशिशें कर रहे हैं।”
वही टीवीएफ यानी द वायरल फीवर के अध्यक्ष विजय कोशी कहते हैं, “हॉस्टल डेज भागदौड़, दोस्ती और जद्दोजहद की कहानी कहती है। हॉस्टल में रहने वाले की ज़िंदगी को कुछ खरे क़िरदारों के ज़रिए पेश करना हमारा मकसद रहा है। ये ऐसे किस्से हैं जो लोगों की जिंदगी में हो चुके हैं। इस सीरीज हरीश, सौरभ व सुप्रित ने लिखा है और आमिर व संग्राम ने इसका डायरेक्शन किया है। इस सीरीज में कुछ बेहतरीन युवा प्रतिभाओं ने काम किया है, जिन्होंने अपनी अनूठी शैली के साथ इस शो के लिए बहुत से चाहने वालों को हासिल करने में कामयाबी पाई।”